---Advertisement---

Malaika Arora के पिता की बिगड़ी तबीयत, मां के साथ इस हाल में स्पॉट हुई एक्ट्रेस

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उनके पिता की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जी हां, मलायका सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं और उनकी जबरदस्त फैन फोलोविंग भी है। यह खबर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2023 3:23 अपराह्न

malaika arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उनके पिता की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जी हां, मलायका सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं और उनकी जबरदस्त फैन फोलोविंग भी है। यह खबर जानने के बाद फैंस काफी परेशान हैं और एक्ट्रेस के पिता के लिए दुआएं कर रहे हैं कि सब ठीक हो। एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। रिपोर्ट की मानें तो उनके पिता हॉस्पिटल में भर्ती हैं लेकिन इस बारे में अब तक ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यह वीडियो चर्चा में है आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

मां के साथ मलाइका आई नजर

वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि मलाइका अपनी मां के साथ नजर आ रही है। दोनों हॉस्पिटल से बाहर निकल रही हैं और गाड़ी में बैठती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका टैंक टॉप और लोवर में नजर आ रही है। उन्होंने मास्क से इस लुक को कंप्लीट किया है और अपने चेहरे को छुपाती हुई दिखी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो फिलहाल चर्चा में है और लोग मलाइका की तारीफ कर रहे हैं। मलाइका लोगों को इंप्रेस कर रही हैं।

अलग हो गए हैं मलाइका के माता-पिता

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन का उनकी मां के साथ बॉन्डिंग जगजाहिर है। अगर उनकी मां की बात करें तो वह काफी अलग है। रिपोर्ट की मानें तो जब मलाइका सिर्फ 11 साल की थी तो उनके पेरेंट्स के बीच अनबन होने लगी और तलाक हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मलाइका के पिता का नाम अनिल अरोड़ा है जो पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और नेवी में काम करते थे। वहीं दूसरी तरफ मलाइका की मां क्रिश्चन है। दोनों की मुलाकात हुई और शादी हुई लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026