---Advertisement---

अर्जुन की फिल्म Kuttey पर फिदा हुई Malaika Arora, तारीफ के बाद एक्टर ने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा वह नाम है जो सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। छैयां-छैयां गर्ल से आज बॉलीवुड की बोल्ड दीवा बनने तक का सफर उनका काफी दिलचस्प है। वहीं यह बात भी सच है कि एक्ट्रेस एक फैशननिष्टा हैं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 13, 2023 5:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा वह नाम है जो सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। छैयां-छैयां गर्ल से आज बॉलीवुड की बोल्ड दीवा बनने तक का सफर उनका काफी दिलचस्प है। वहीं यह बात भी सच है कि एक्ट्रेस एक फैशननिष्टा हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। इस बीच अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म चाहे फैंस के बीच कमाल दिखा पाई हो या नहीं लेकिन अर्जुन की गर्लफ्रेंड इस फिल्म को देख तारीफों के पुल बांध रही हैं।

मलाइका ने की अर्जुन कपूर की तारीफ

सोशल मीडिया पर ‘कुत्ते’ फिल्म से पोस्टर शेयर करते हुए मलाइका ने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की है। उन्होंने लिखा, “क्या धमाकेदार फिल्म है। सभी कलाकारों ने जबदस्त परफॉरमेंस दी है।” मलाइका ने ‘लेट्स गो टू मूवी’ स्टीकर शेयर करते हुए फैंस से इस फिल्म को देखने की अपील की है। वहीं इस पोस्ट को देखकर अर्जुन भी रिएक्ट करने में पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर।”

Also Read: क्रॉप टॉप और जींस में नजर आईं Urfi Javed तो यूजर्स बोले- ‘अब ये करण जौहर से पंगा लेने चली’

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है ‘कुत्ते’

बता दें कि आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुत्ते’ में अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर पुलिस ऑफिसर के बॉस किरदार में दिख रहे हैं। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी मुख्य भूमिका में है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को सेलेब्स काफी पसंद कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म लोगों के बीच क्या धमाल मचाती है। वहीं अगर अर्जुन कपूर की वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं।

Also Read: ब्रेसलेट से लेकर बैकलेस ड्रेस तक को बनाने के लिए Old Bra का ऐसे करें इस्तेमाल, देखने वाले हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026