---Advertisement---

अर्जुन संग ब्रेकअप के बाद Malaika Arora पर दिखा इस खास चीज का खुमार! नॉटी फोटोज शेयर कर कहीं ये बात

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बना दी है और ये काफी खास है जिसे देखने के बाद फैंस का बुरा हाल है। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में आई एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2024 1:13 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती है। वजह चाहे जो भी हो लेकिन वह लाइमलाइट बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। इस सबके बीच रविवार की शुरुआत उन्होंने कुछ खास अंदाज में की है जिसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खास कैप्शन से लोगों का दिल जीत लिया। इन तस्वीरों में मलाइका का लेजी और नॉटी अंदाज देखने के बाद लोग दीवाने हो गए हैं। ये फोटोज वाकई काफी खास है जिसकी वजह से एक्ट्रेस चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्यों है ये तस्वीरें मलाइका के फैंस के लिए हटके।

फिटनेस फ्रीक चाय को लेकर दीवानी

मलाइका अपनी फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक कप गरम चाय + कुछ हंसी = मेरा रविवार।” इस कैप्शन से इतना तो साफ है कि वह रविवार के दिन किस कदर क्रेजी है क्योंकि उनके हाथ में एक गर्म चाय की प्याली है। मलाइका अरोड़ा और चाय का प्यार सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहा है। फिटनेस फ्रीक चाय को लेकर दीवानी है। रिपोर्ट के मुताबिक वह डेली डाइट में चाय को शामिल करती हैं।

चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल

इन फोटोज में मलाइका स्टाइलिश को-ऑर्ड नाइट सूट में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि वह कितनी खुश है। तस्वीरों में वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही है लेकिन उनकी क्यूटनेस देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए हैं और कुछ ही मिनट में इसे 15000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

मिस्ट्री मैन को लेकर चर्चा में हैं Malaika Arora

अगर मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में वह अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में रही थी। कहा जा रहा है कि दोनों म्यूचुअली एक-दूसरे से अलग हुए हैं। वहीं दूसरे तरफ मलाइका अरोड़ा को लेकर अफवाहें आ रही है कि वह किसी और को डेट कर रही है लेकिन मिस्ट्री मैन के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026