---Advertisement---

क्या ‘डंडा योगा’ से Malaika Arora रखती है खुद को फिट, देख चकराया लोगों का दिमाग

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा इस बार डंडा से योगा करती आई नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों के उड़ गए होश।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 23, 2024 5:46 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है और उसकी फिटनेस को देखने के बाद फैंस हैरान रह जाते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वह लोगों को चकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। ऐसे में उनका लेटेस्ट डंडा योग काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें चौंधिया गई है। वीडियो को देखने के बाद फैंस खूब मजे ले रहे हैं और उनका दिमाग भी चकरा गया है। आखिर यह है मलाइका के फिटनेस का राज जिसकी वजह से वह 50 की उम्र में भी 30 की नजर आती है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस योग में खास।

डंडा से योगा करती नजर आई Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, डंडा योग। वीडियो में वह शॉट्स के साथ ब्रॉलेट को पेयर करती हुई नजर आ रही है और इसके साथ वह हाथों में डंडे को लेकर लोगों को हैरान कर गई। इस डंडे के साथ वह अलग-अलग पोज में योग कर रही है। कभी वह बॉडी को स्ट्रेट कर योग करती है तो कभी इसे कंधे पर रखकर योग करती हुई नजर आती है। खास बात यह है कि हर एक पोज में डंडा उनके साथ है और वह इसके सहारे अलग-अलग वर्कआउट करती हुई नजर आती है जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं।

वीडियो देख यूजर्स रह गए शॉक्ड

वीडियो को 25000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। एक फैन ने लिखा अब योगा करूंगा तो दूसरे ने कहा आप सच में इंस्पिरेशन हो। एक यूजर ने लिखा क्या डंडे से भी योगा किया जा सकता है आप कमाल कर गई मैडम तो एक ने कहा इसे देखकर मैं भी हैरान रह गया। तो दूसरे ने कहा यंग रखने के लिए बहुत मेहनत करती है तो फैंस उन पर खूब प्यार भी लूटा रहे हैं।

चर्चा में बनी रहती है मलाइका

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा अपने काम से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। वह फैंस को दीवाना बना रही है। निश्चित तौर पर फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में उनका नाम टॉप पर शुमार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026