---Advertisement---

Malaika Arora के इस नए अंदाज़ के दीवाने हुए फैंस, कहा ‘सबसे फिट और खूबसूरत दीवा’

Malaika Arora: बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए मशहूर अभिनेत्री मलायका अरोड़ा इन दिन सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश अंदाज़ से फैंस का दिल जीत रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में मेलबर्न में चल रहे भारतीय फ़िल्म महोत्सव के दौरान रेड कार्पेट पर लाल रंग का हाई स्लिट गाउन पहन लोगों को अपना ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 15, 2023 12:46 अपराह्न | Updated: अगस्त 15, 2023 2:08 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए मशहूर अभिनेत्री मलायका अरोड़ा इन दिन सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश अंदाज़ से फैंस का दिल जीत रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में मेलबर्न में चल रहे भारतीय फ़िल्म महोत्सव के दौरान रेड कार्पेट पर लाल रंग का हाई स्लिट गाउन पहन लोगों को अपना दिवाना बना दिया था। वहीं अब एक बार फिर मलायका ने अपने स्टाइल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अभिनेत्री का कई स्टाइलिश आउटफ़िट्स पहने एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं। 

Malaika Arora के इन लुक्स का सोशल मीडिया हुआ दिवाना

दरअसल सोमवार को फ़ैशन ब्रांड फ्रंटियर रास (Frontier Raas) द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की गई थी। इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेत्री Malaika Arora ने फ़ैशन ब्रांड के नए कलेक्शन से कुछ स्टाइलिश आउटफ़िट्स पहने थे। इस वीडियो में मलायका को कई खूबसूरत आउटफिट्स जैसे लहंगा और को-ऑर्ड सेट पहने देखा गया था। इन सभी आउटफ़िट्स में हैवी स्टोन वर्क किया गया था। वहीं अपने फ़िट फ़िगर और खूबसूरती से मलायका ने इन सभी आउटफ़िट्स में चार चाँद लगा दिये। 

यह कोलैबोरेशन वीडियो शेयर करते हुए फ्रंटियर रास ने अपने कैप्शन दिया “फ्रंटियर रास X मलायका अरोड़ा। तरासा द्वारा हमारा नया कलेक्शन पेश है “स्वर्ग के गीत”। आज की मॉर्डन महिलाओं के लिए हर एक आउटफ़िट पहनावा एलिगेंस, स्टाइल और ग्रेस का मिश्रण है।”

फैंस ने की मलायका की खूबसूरती की तारीफ

ग़ौरतलब है कि Malaika Arora इंस्टाग्राम पर अपनी फ़िट बॉडी और ग्लैमरस लुक्स के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में उनका यह नया अंदाज़ भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “चमकदार और भव्य रानी मला”। दूसरे ने कमेंट किया “बहुत खूब मलायका आप समाज की कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं”। वहीं एक और यूज़र ने लिखा “सबसे फिट और खूबसूरत डीवा”। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026