---Advertisement---

‘नोटिस क्या करना…’ Malaika Arora के नए टैटू को देख मजे लेने लगे लोग! क्या वाकई है एक्स बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor से कनेक्शन

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के नए टैटू को देखने के बाद लोग अर्जुन कपूर को क्यों याद करने लगे। वहीं कुछ यूजर्स इस पर मजे लेने में भी पीछे नहीं हैं। आइए देखते हैं क्या है इसका कनेक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 30, 2025 2:05 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के फैशन पर अक्सर लोग नजरें लगाए बैठे रहते हैं। फिटनेस से अक्सर लोगों के दिलों में घंटियां बजाने वाली यह हसीना अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर अक्सर टॉक ऑफ़ द टाउन होती है। वहीं इस सबके बीच उनके नए टैटू में सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इसे देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने उन्हें अटेंशन सीकर कह रहे हैं तो कुछ लोग उनके टैटू की तारीफ करते हुए भी दिखे हैं। इस सब के बीच Malaika Arora के इस टैटू को देखकर क्या आपको भी अर्जुन कपूर के टैटू की याद आई है। आइए जानते हैं क्यों बनाई जाने लगी बातें।

मलाइका अरोड़ा के इस टैटू में क्या लिखा है स्पेशल

दरअसल Malaika Arora का लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह रैंप वॉक के लिए रेडी नजर आई। इस दौरान ब्लैक टाइट फिट ड्रेस में दिखी जिसमें उनके कर्व्स जमकर फ्लॉन्ट हो रहे हैं। हालांकि इस दौरान लोगों की निगाहें उनके टैटू पर अटक गई जो वह खुद बाजू पर दिखाती हुई नजर आ रही है। हालांकि इसे देखने के बाद लोग ढूंढने लगे कि क्या इसका कनेक्शन अर्जुन कपूर से तो नहीं है। आपको बता दे कि इस टैटू में मलाइका अरोड़ा ने Sabr Shukr लिखा है जो एक अरबी मुहावरा है और इसका अर्थ धेर्य और ग्रेटीट्यूड है।

Arjun Kapoor से हटके लोग Malaika Arora को लेकर लेने लगे मजे

मलाइका अरोड़ा के इस टैटू को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे। एक ने कहा अटेंशन सीकर तो एक ने कहा मैं नोटिस क्या करूं। एक यूजर ने कहा नोटिस क्या करना वह खुद दिखा रही है तो एक ने लिखा सिर्फ अपना इंपॉर्टेंस चाहती है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा टेटू शौ ऑफ़ करने का तरीका। हालांकि इस दौरान लोग अर्जुन कपूर को लेकर भी बातें बनाने लगे।

Malaika Arora ने क्या Arjun Kapoor को किया कॉपी

मलाइका अरोड़ा से हटके अगर बात करें अर्जुन कपूर की तो 2019 में उन्होंने अपना दूसरा टैटू करवाया था जिसमें उन्होंने लिखा था ‘Per Ardua Ad Astra’ इसका मतलब होता है ‘प्रतिकूलता से सितारों तक’। इस टैटू के पोस्ट को जब अर्जुन कपूर ने शेयर किया था तो Malaika Arora भी लाइक करती नजर आई थी। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस भी इसी जगह पर धेर्य और ग्रिटीट्यूड के टैटू को दिखाती नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026