---Advertisement---

पिता की मौत के बाद इस हाल में नजर आई Malaika Arora, अरहान खान संग इस वीडियो को देख टूटा फैंस का दिल

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा को बेटे अरहान खान के साथ स्पॉट किया गया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें उनके चेहरे पर गम की झलक साफ दिखाई दे रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2024 12:18 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल मेहता (Anil Mehta) की मौत से इंडस्ट्री में हर तरफ सन्नाटा है। इस सब के बीच एक्ट्रेस को अरहान खान के साथ स्पॉट किया गया जहां वह अपनी मां के घर से निकल रही थी। मुश्किल वक्त में मलाइका के चेहरे पर उदासी की झलक साफ नजर आ रही है और देखने वाले लोगों का दिल टूट गया। यह सच है कि पिता की मौत उनके लिए किसी झटके से कम नहीं था। ऐसे में जब उन्हें स्पॉट किया गया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं।

Malaika Arora अपने बेटे के साथ आई नजर

Viral Bhayani इंस्टाग्राम चैनल से जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा लूज को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही है। इस दौरान बन हेयर स्टाइल के साथ नो मेकअप और चेहरे पर मास्क लगाकर वह चुपचाप गाड़ी में बैठ जाती है। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे अरहान खान भी नजर आते हैं। जिस तरह उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं वह उनकी अच्छी परवरिश को बयां करने के लिए काफी है। इसमें एक्ट्रेस अपनी मां के घर से बाहर निकल रही है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर 24000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

Malaika Arora को मिल रहा सपोर्ट

इससे पहले भी मलाइका और अरहान का वीडियो सामने आया था जिसमें अपनी मां को सहारा देते हुए दिखे थे। मलाइका के पिता की मौत निश्चित तौर पर उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है और एक्ट्रेस अपने दर्द को बयां एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी किया। इस वीडियो को देख लोग मलाइका को प्यार दे रहे हैं और उनका साथ देते हुए नजर आए।

Malaika Arora के पिता की मौत से सदमे में लोग

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की वजह सुसाइड बताई जा रही है। एक्ट्रेस की मां ने बताया है कि अनिल मेहता को कोई भी गंभीर बीमारी नहीं थी सिर्फ घुटने की तकलीफ को छोड़कर लेकिन यह सुसाइड की वजह नहीं हो सकती । वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि मलाइका और अमृता अरोड़ा को कॉल कर उनके पिता ने बताया था कि वह अपनी जिंदगी से थक चुके हैं। फिल्हाल इस मामले में जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026