---Advertisement---

अर्जुन से अलग हुई Malaika Arora स्पेन के बाद मिस्ट्री मैन संग पेरिस में घूमती आई नजर! देख यूजर्स बोले- ‘न्यू बॉयफ्रेंड…’

Malaika Arora: क्या मिस्ट्री मैन के साथ पेरिस पहुंची मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल तो लोग ले रहे हैं जमकर मजे, आइए जानते हैं क्यों एक्ट्रेस है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2024 5:06 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। यह बात सच है कि वह फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है लेकिन इस सब के बीच अपने पेरिस वेकेशन को लेकर वह सुर्खियों में बनी हुई है। जहां वह एक वीडियो के जरिए अपने 48 घंटे पेरिस में वह किस तरह बिता रही है इसकी झलक लोगों को दिखाती है। लेकिन एक बार फिर यूजर्स कुछ अलग ढूंढने में कामयाब होते है और लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे हैं। दरअसल इस वीडियो में लोगों की नजरें मिस्ट्री मैन के साथ उनकी झलक पर अटक गई। आइए देखते हैं।

क्यों है यह वीडियो चर्चा में

दरअसल इस पोस्ट को मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यह बहुत अच्छा है पेरिस में मेरे 48 घंटे।” इस वीडियो में वह मस्ती करती नजर आती है और बताती है कि कैसे वह पेरिस की सड़कों पर घूम रही है और इस दौरान हर एक पल को एंजॉय कर रही है। लेकिन इस दौरान एक फोटो में उनके साथ मिस्ट्री मैन की झलक दिखाई देती है। इस मिरर सेल्फी ने लोगों का ध्यान पूरी तरह खींच लिया है और लोग इसे जमकर सर्च कर रहे हैं कि आखिर यह कौन है।

पोस्ट देख लोग ले रहे खूब मजे

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो मिस्ट्री मैन अपने हैंडसम लुक से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है जिसके साथ मलाइका शॉर्ट ड्रेस और गॉगल्स में पोज देती हुई नजर आ रही है। पूरे वीडियो में लोगों की नजरें फिलहाल इस फोटो पर है। वहीं लोग इसे देखने के बाद जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा मुझे लगता है कि पेरिस आपका सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन है तो दूसरे ने कहा, “न्यू बॉयफ्रेंड मुबारक हो।” एक ने कहा अमेजिंग ट्रिप।

कौन है Malaika Arora का मिस्ट्री मैन

स्पेन में छुट्टियां बताती हुई नजर आई थी जहां से उन्होंने मिस्टर मैन की एक झलक दिखाई थी। इसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही हालांकि वह कौन है इस पर अभी कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है। अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद से मलाइका लगातार लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026