---Advertisement---

Malaika Arora फिट और टोन्ड बॉडी के लिए लेती हैं आसान डाइट, आप भी कर सकती हैं फॉलो

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए एक स्पेशल डाइट प्लान को फॉलो करती हैं और वह खाने में काफी सजग रहती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2024 3:40 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड की मशहूर हसीना मलाइका अरोड़ा 50 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से लोगों को हैरान कर देती है। खुद को फिट रखने के लिए वह योग और वर्कआउट करना बिल्कुल नहीं मिस करती है लेकिन क्या आपको पता है की डाइट को लेकर भी मलाइका काफी सजग है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मलाइका जंक फूड से लेकर सब कुछ खाती है लेकिन फिर भी वह खुद को फिट रखती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं मलाइका की तरह टोंड फिगर तो आइए जानते हैं क्या है उनकी डाइट और दिन में वह क्या खाती हैं।

दिन की शुरुआत

रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा खुद को हाइड्रेटेड और तरोंताजा रखने के साथ फिटनेस के लिए दिन की शुरुआत नींबू पानी और शहद मिले हुए पानी से करती हैं। यह इन्हें एनर्जी देने के लिए बेस्ट है।

ब्रेकफास्ट में मलाइका करती हैं ये चीजें शामिल

नींबू पानी के बाद वह ब्रेकफास्ट में काफी हल्का खाना लेती है ऐसे में वह आमतौर पर साउथ इंडियन या फल मल्टीग्रेन टोस्ट पोहा इडली और उपमा खाती है वह लाइट ब्रेकफास्ट में विश्वास रखती हैं और ऐसे में आप भी इस तरह सुबह की शुरुआत कर सकते हैं।

ब्रंच भी करती है मलाइका

ब्रेकफास्ट के बाद मलाइका अरोड़ा ब्रंच भी करती है और ऐसे में वह जूस या कुछ हल्का-फुल्का लेती है। इसके अलावा वह सूखे मेवे और अखरोट को भी शामिल करती हैं।

लंच के लिए प्रोटीन, कार्ब्स और फैट शामिल करती हैं एक्ट्रेस

मलाइका अरोड़ा लंच के लिए प्रोटीन, कार्ब्स और फैट से भरपूर खाना लेती हैं। इसके लिए वह दाल, चावल, चिकन और सब्जी को शामिल करती हैं।

रात के खाने में ये लेती हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा के रात के खाने की बात करें तो वह 6:30 बजे ले लेती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह मीट, सब्जी और फलिया को डिनर में रखती है। वह जल्दी खाने में भरोसा रखती है ताकि इसे डाइजेस्ट होने में समय मिल सके।

जंक फूड खाने से भी परहेज नहीं करती हैं मलाइका

रिपोर्ट में यह भी कहा गया की मलाइका वैसे तो इंटिमेट फास्टिंग भी करती है लेकिन कभी-कभी जंक फूड खाने से भी परहेज नहीं करती है। उन्हें जो भी मिलता है वह खा लेती हैं लेकिन इसके साथ ही वह एक्सरसाइज पर भी फोकस करती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026