---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने पर सालों बाद थिरकती दिखीं मलाइका, स्टाइलिश व्हाइट ड्रेस में लूट ली महफिल

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर डांस करती हुई आई नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, फैंस लुटा रहे हैं जमकर प्यार, छा गई छैया छैया गर्ल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2024 3:47 अपराह्न

Malaika Arora Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने को सुनने के बाद ही मलाइका अरोड़ा का डांस और उनकी फिटनेस के साथ पतली कमरिया लोगों को याद आ जाती है। एक बार फिर सालों बाद मलाइका इस गाने पर थिरकती हुई नजर आई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल एक्ट्रेस एक ज्वेलरी इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची और ऐसे में वह स्टेज पर इस गाने पर ठुमके लगाकर लोगों को इंप्रेस करती हुई दिखी। वीडियो देखने के बाद जहां एक तरफ मलाइका की फिटनेस और खूबसूरती पर लोगों की निगाहें अटक गई। तो दूसरी तरफ बॉलीवुड की पॉप सेंसेशन के साथ उनका यह अंदाज फिलहाल चर्चा में है।

नजाकत भरी अदाओं से दिल लूट गई मलाइका

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड पॉप सेंसेशन शिवानी कश्यप मलाइका अरोड़ा के साथ स्टेज शेयर करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं इस दौरान पॉपुलर दबंग फिल्म का आईकॉनिक गाना ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गुनगुनाती हुई नजर आई और बगल में खड़ी मलाइका अरोड़ा उनका साथ दे रही थी। वह इस गाने पर थिरकती हुई नजर आई और उनके कातिलाना एक्सप्रेशन ने लोगों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

स्टाइलिश लुक में आग लगा रही मलाइका

जहां तक मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट वन शोल्डर बैकलेस ड्रेस को स्टाइल करती हुई नजर आई। बन हेयरस्टाइल, मैचिंग इयररिंग्स में मलाइका की नजाकत भरी अदाएं लोगों को खूब पसंद आ रही है और फैंस उन पर फिदा हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उनका स्टाइल और जलवा देखने के बाद फैंस दिल हारने पर मजबूर हो जाते हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने से मलाइका अरोड़ा ने अपनी अलग पहचान बनाई थी और यह गाना आज भी लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026