---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: स्पोर्ट्स ब्रा और योगा पैंट को इस तरह स्टाइल करती दिखीं मलाइका, एक्ट्रेस का लुक है लाजवाब

Malaika Arora Viral Video: योगा फैशन के मामले में नहीं है मलाइका का जवाब, स्टाइल स्टेटमेंट से कर देती है फैंस को इंप्रेस, लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 25, 2024 6:32 अपराह्न

Malaika Arora Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि मलाइका अरोड़ा एक फैशन दीवा है और वह अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हर बार लोगों को हैरान कर देती है। न सिर्फ इंडियन या फिर वेस्टर्न बल्कि योगा ड्रेस में भी वह खुद को मेंटेन रखना खूब जानती है। उनके पास एक से बढ़कर एक कलेक्शन है। योगा लुक को किस तरह स्टाइल करें यह मालिका से बेहतर शायद ही किसी को पता हो। इसलिए आए दिन उनका जिम लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है और फैंस उन्हें देखकर तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है मलाइका के लेटेस्ट लुक में खास।

समर सीजन में फैशन टिप्स देती दिखीं मलाइका

मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट जिम लुक की बात करें तो वह योगा लुक में जबरदस्त तड़का लगाती हुई दिखी हैं। उन्होंने लाइट ग्रे स्पोर्ट्स ब्रा को मैचिंग योगा पैंट के साथ कैरी करती हुई नजर आई। इसके साथ उन्होंने व्हाइट लूज शर्ट को ओपन स्टाइल में फ्लॉन्ट किया। धूप से बचने के लिए उन्होंने लाइट पिंक कैप को लाइट पिंक स्लीपर के साथ मैच करती हुई दिखी। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह योगा स्टाइल वाकई हर बार से काफी हटके है।

योगा स्टाइल से दीवाना बना देती मलाइका

कभी शॉर्ट्स में तो कभी शॉट्स के ऊपर जैकेट पहन कर मलाइका योगा सेशन के दौरान नजर आती है। तपती धूप हो या फिर ठंड मलाइका वर्कआउट को मिस नहीं करती है लेकिन लोगों की निगाहें तो उनकी फिटनेस के साथ-साथ उनकी ड्रेसिंग सेंस पर भी अटक जाती है जो हमेशा ही खास होता है। अलग-अलग जिम लुक से मलाइका यह बता देती है की कि दीवा न सिर्फ फिटनेस बल्कि स्टाइल के मामले में भी टॉप पर है। लो बन हेयरस्टाइल और नो मेकअप में भी मलाइका हर बार अपना जलवा दिखाती है। लोग उनकी खूबसूरती के साथ-साथ फैशन के भी कायल हो जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026