---Advertisement---

एक्टिंग नहीं बल्कि यहां परचम लहराना चाहती थी Malaika Arora, अधूरी ख्वाहिश सहित ये अनसुनी बातें कर देगी हैरान

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा आज निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। क्या आपको पता है कि इंडस्ट्री में पहचान बनाने से पहले मलाइका की टीचर बनने की ख्वाहिश थी। जी हां, बचपन में उनका सपना कुछ और था लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था जिसकी वजह से आज मलाइका अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2023 8:30 पूर्वाह्न

malaika arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड की ग्लैमरस दीवा की बात करें तो इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम टॉप पर है। यह बात सच है कि न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि फिटनेस से मलाइका लोगों को हैरान कर देती हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि आज बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली मलाइका किसी समय में अपने करियर को लेकर काफी अलग सोच रखती थी। उनका बॉलीवुड में आने का कोई प्लान नहीं था। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह कभी एक्टिंग या मॉडलिंग में अपना करियर बनाएंगी। आज यानी 23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा अपना जन्मदिन मना रही है और इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

कभी टीचर बनना चाहती थी मलाइका

मलाइका अरोड़ा एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में कभी नहीं सोची थी। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा भी किया दरअसल एक्ट्रेस जब छोटी थी तो वह टीचर बनना चाहती थी। उन्हें स्कूल के दिनों में चाइल्ड साइकोलॉजी को जानने और सीखने में काफी दिलचस्पी थी लेकिन किस्मत को खैर कुछ और मंजूर था।

वीजे बनकर करियर की शुरुआत

आज एक्टिंग और मॉडलिंग की वजह से पहचानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा किसी समय में वीजे बनकर करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई शो को होस्ट करने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। वीजे से अपने करियर को शुरुआती सफलता मानकर मलाइका एक्टिंग में अपनी पहचान बनाई।

छैया छैया गाने के लिए बहाया था खून

आज डांस करने में मलाइका का कोई जवाब नहीं है लेकिन चलती ट्रेन पर डांस करना मलाइका के लिए काफी मुश्किल था। यह बात सच है कि छैया छैया गाने से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है लेकिन इस गाने की शूटिंग के दौरान मलाइका को रस्सी से बंधना पड़ा था ताकि वह नीचे ना गिरे। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो शूटिंग के बाद जब रस्सी को हटाया गया तो मलाइका की कमर से खून बहने लगे थे। इस डेडीकेशन की वजह से आज वह अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

माता-पिता हो चुके अलग

मलाइका के माता पिता साथ नहीं रहते हैं दोनों अपने रास्ते अलग कर चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जब मलाइका सिर्फ 12 साल की थी तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इसके बाद वह अपनी मां के साथ रह रही हैं हालांकि वह अभी भी अपने पिता से संपर्क में है।

करियर को लेकर हमेशा ही रहा है जज्बा

आज एक्ट्रेस अपनी डांस के लिए जानी जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि मलाइका ने सिर्फ 4 साल की उम्र में डांस क्लासेस को ज्वाइन कर लिया था। इतना ही नहीं एक मॉडल, एक्टर और डांसर होने के अलावा मलाइका एक प्रोड्यूसर भी है। उनकी प्रोड्यूजिंग फिल्म की बात करें तो दबंग से लेकर डॉली की डोली जैसी फ़िल्में मलाइका अरोड़ा ने प्रोड्यूस की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026