---Advertisement---

Man vs Wild: एडवेंचर शो में नजर आएंगे विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा! बेयर ग्रिल्स ने खुलासा कर कहीं ये बात

Man vs Wild: एडवेंचर शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ की दीवानगी लोगों के बीच किस कदर हावी है इस बात को किसी सबूत की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि मैन वर्सेस वाइल्ड में कई पॉपुलर पर्सनलिटी जंगलों में इंटरव्यू देते हुए नजर आते हैं। इस शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रणवीर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2023 6:51 अपराह्न

man vs wild
Follow Us
---Advertisement---

Man vs Wild: एडवेंचर शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ की दीवानगी लोगों के बीच किस कदर हावी है इस बात को किसी सबूत की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि मैन वर्सेस वाइल्ड में कई पॉपुलर पर्सनलिटी जंगलों में इंटरव्यू देते हुए नजर आते हैं। इस शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रणवीर सिंह तक नजर आ चुके हैं। वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इस शो में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में परचम लहरा चुकी प्रियंका चोपड़ा या इंटरनेशनल क्रिकेट के खिलाड़ी विराट कोहली नजर आ सकते हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन हाल ही में बेयर ग्रिल्स इस बारे में कुछ ऐसा कहते हुए नजर आए जिसके बाद लोगों का कहना है कि शो जल्द ही विराट या प्रियंका नजर आ सकती हैं।

प्रियंका और विराट दिखेंगे एडवेंचर शो में

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली को लेकर जब बेयर ग्रिल्स से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह काफी खुशनसीब होंगे जब उनके शो में यह दोनों सेलेब्स नजर आएंगे। दोनों ही अपने क्षेत्र में काफी कमाल कर चुके हैं। जहां प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नजर आ चुकी है और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं विराट कोहली भी क्रिकेट की दुनिया में राज कर रहे हैं। ऐसे में उनका शो में नजर आना वाकई काफी बड़ी बात है।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

बेयर ग्रिल्स ने कहीं ये बात

इस बारे में बेयर ग्रिल्स ने कहा, “प्रियंका चोपड़ा नंबर वन सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल है और विराट कोहली नंबर वन खिलाड़ी। ऐसे में अगर वह शो में आते हैं तो लोग उनकी लाइफ और उनकी सक्सेस स्टोरी को जानना चाहेंगे।” इस दौरान उन्होंने इस बात का तो खुलासा नहीं किया कि वह शो में नजर आएंगे या नहीं लेकिन फैंस की बेकरारी बढ़ गई है।

जल्द भारत आएंगे बेयर ग्रिल्स

बेयर ग्रिल्स ने आगे कहा कि “वह अपने शो की शूटिंग के लिए बहुत जल्द भारत आने वाले हैं।” उन्होंने कहा कि उन्हें भारत काफी पसंद है और वह इसलिए जल्द शूटिंग के लिए आएंगे। वही विराट और प्रियंका के बारे में उन्होंने कहा कि शो में उनका आना वाकई सौभाग्य की बात है। बता दें कि इस शो की दुनिया दीवानी है और इसे भारत ही नहीं दुनिया भर में खूब प्यार मिलता है। यही वजह है कि शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में नजर आए थे। शो का यह एपिसोड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और आज भी उनके क्लिप्स काफी चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026