---Advertisement---

Manipur Violence पर उर्फी से लेकर अक्षय तक हुए मुखर, वीडियो देख की दरिंदे को सजा देने की मांग

Manipur Violence: सोशल मीडिया पर मानो बवंडर आ गया है जबसे मणिपुर हिंसा का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई है और आप भी यह सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि इंसान पर हैवानियत किस कदर हावी है। मणिपुर हिंसा का यह वीडियो किसी के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2023 12:10 अपराह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: सोशल मीडिया पर मानो बवंडर आ गया है जबसे मणिपुर हिंसा का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई है और आप भी यह सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि इंसान पर हैवानियत किस कदर हावी है। मणिपुर हिंसा का यह वीडियो किसी के दिल को भी चकनाचूर करने के लिए काफी है और ऐसे में इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वहीं सरकार से इस दरिंदों की सजा देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे भी इस मामले पर मुखर हुए हैं और वह अपनी बात रखते हुए नजर आए। वीडियो को देखने के बाद उर्फी जावेद सामने आकर इस हिंसा पर बात करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं आखिर अक्षय कुमार से लेकर उर्फी तक वीडियो को देख क्या कहा।

आरोपियों पर अक्षय कुमार ने निकाली भड़ास

मणिपुर हिंसा का यह वीडियो वाकई काफी दर्दनाक है और किसी के पैरों को हिलाने के लिए काफी है। यही वजह है कि वीडियो को देखने के बाद अक्षय कुमार से लेकर उर्फी जावेद तक का गुस्सा फूटा है। इस वीडियो को देख अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, “यह वीडियो देखकर हिल गया हूं। महिलाओं के साथ मणिपुर में हुआ यह बर्ताव बेहद शर्मनाक है। मुझे उम्मीद है कि जो भी इसके गुनाहगार है उन्हें सख्त से सख्त दंड मिले ताकि कोई भी इस तरह का घिनौना काम करने के बारे में सोच भी ना सके।”

उर्फी ने कहीं ये बात

वहीं इस खबर को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, “मणिपुर में यह क्या हो रहा है जो वाकई शर्मनाक था। मणिपुर ही नहीं पूरी इंडिया में।” ऐसे में इतना तो साफ है कि इस घटना से उर्फी जावेद को ठेस लगी है और वह काफी दुखी हैं।

वीडियो देख भड़की उर्मिला

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मांतोडकर ने ट्वीट कर कहा, “शॉक्ड हूं और सिहर गई हूं। मणिपुर का यह खौफनाक वीडियो मई का है और अब तक इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जिनके पास पावर है और आराम से बैठे हुए हैं। आखिर इस तरह से आपका भारत कहां जाएगा।”

ऋचा ने कहीं ये बात

वहीं हर मामले पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाली ऋचा चड्ढा ने इस वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने लिखा, “शर्मनाक, घिनौना, अराजकता।”

आखिर क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि मणिपुर हिंसा का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है मैं है लेकिन यह मामला लगभग 70 दिन पुराना यानी 5 मई का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया जा रहा है और इस बीच उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप कर इस तरह की बदसलूकी की जा रही है। ऐसे में इस वीडियो को देख लोग हैरान रह गए हैं और सरकार से आरोपियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026