---Advertisement---

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5:अच्छी स्टोरी-एक्टिंग के बाद भी ‘मर्दानी’ रानी मुखर्जी को ऑडियंस ने क्यों नकारा? कमाई मेकर्स को रुला रही!

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस पर बुहत ही बुरा हाल है। रिलीज के 5 दिन में ही फिल्म चित हो गई है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 4, 2026 11:24 पूर्वाह्न

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5:  मर्दानी फ्रेंचाइजी ने रानी मुखर्जी को बॉलीवुड में एक अलग पहचान दी है। इसका कारण उनकी दमदार एक्टिंग को माना जाता है। जिस तरह से बिना ग्लेमर दिखाए IPS शिवानी शिवाजी रॉय के रुप में उन्होंने लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी उसे ऑडियंस अभी तक नहीं भूली है। यही वजह है कि, वो मर्दानी 3 में भी कुछ ऐसा ही ढूंढ रहे थे। लेकिन इस बार कहानी पलट गई। क्योंकि जनता थिएटर में रानी मुखर्जी की फिल्म देखने बहुत ही कम जा रही है। जिसके कारण इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। रिलीज के पांचवे दिन भी यही देखने को मिला।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?

मर्दानी 3 ने रिलीज के पांचवें दिन 2.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। सोमवार को ये कमाई 2.25 करोड़ रुपए थी।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5
Picture Credit: Sacnilk

 

रानी मुखर्जी की इस एक्शन मूवी ने अभी तक सिर्फ 22.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसका बजट 60 करोड़ के आस-पास है। जिस स्लो रफ्तार से फिल्म की कमाई आगे बढ़ रही है , उसे देखकर मेकर्स को टेंशन जरुर होने लगी है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

IPS शिवानी शिवाजी रॉय  की दमदार भूमिका भी नहीं बचा सकी रानी मुखर्जी की फिल्म

रानी मुखर्जी की ये फिल्म यशराज फिल्म्स जैसे बड़े बैनर के तले बनाया गया है। फिल्म की स्टोरी एक बार फिर से IPS शिवानी शिवाजी रॉय के आस-पास ही घूमती है। इस बार वो 93 बच्चियों को मानव तस्कर अम्मा से बचाती हुई दिखी हैं। फिल्म में विलेन के रोल में मल्लिका प्रसाद को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, रानी मुखर्जी की एक्टिंग तो लोगों को काफी पसदं आयी लेकिन उन्हें हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग मर्दानी के अन्य  पुराने 2 पार्ट्स की तरह लगी है।  इसकी शिकायत फिल्म के रिव्यू में कई सारे लोगों ने की है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 28, 2026

Varun Dhawan

मार्च 28, 2026

Prince Narula

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 9

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 28, 2026

Akshaye Khanna

मार्च 28, 2026