---Advertisement---

Matka King Trailer: विजय वर्मा का जादुई खेल जहां भाग्य ने बनाया राजा! गुलशन ग्रोवर से दुश्मनी का क्या होगा अंजाम

Matka King Trailer: विजय वर्मा आखिर मटका किंग बनकर क्या कमाल दिखाने वाले हैं और इसका अंजाम क्या होने वाला है। इसके लिए अगर आप भी इंतजार कर रहे हैं तो ट्रेलर देखकर मजा आ जाएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2026 4:24 अपराह्न

Matka King Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Matka King Trailer: विजय वर्मा अपने फैंस को अब अलग-अलग अवतार से दीवाना बना देते हैं और वही सबके बीच प्राइम वीडियो पर उनकी सीरीज मटका किंग का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जहां उनकी सीधी तकरार गुलशन ग्रोवर के साथ होने वाली है। निश्चित तौर पर यह ट्रेलर काफी मजेदार है जहां एक मटके की बदौलत वह बादशाह बन जाते हैं लेकिन इसका अंजाम क्या होगा। कैसे मटका किंग ट्रेलर से वह सुर्खियों में आ गए हैं और इसकी कहानी ब्रिज भट्टी के इर्द-गिर्द घूमने वाली है जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से लेकर जुए की एक अलग कहानी दिखाई जाती है।

क्या है Matka King Trailer में विजय वर्मा की कहानी

Credit- Prime Video

मटका किंग ट्रेलर की बात करें तो ब्रिज भट्टी के इर्द गिर्द इसकी कहानी घूमती है जो विजय वर्मा का किरदार है। 1964 से 1975 के बीच की यह कहानी दिखाई गई है जो मेहनती कपास व्यापारी होते हैं। पत्नी के साथ मिलकर मटका नाम का एक जुआ शुरू करते हैं जो उस पीढ़ी के लिए जहां एक तरफ सहारा बनती है। मटका किंग ट्रेलर को देखकर एक यूजर ने कहा मराठी किंग तो एक ने कहा सुपरहिट जाएगी यह तो।

विजय वर्मा ने जुआ सट्टा को किया इस तरह परिभाषित

जहां विजय वर्मा मटका किंग ट्रेलर में यह कहते हुए नजर आते हैं, “इसको जुआ सट्टा नहीं बोलेंगे आज से आज से इसका नाम मटका।” साई तमहानकर विजय की पत्नी के किरदार में नजर आ रही है तो कीर्तिका कामरा के साथ अफेयर्स दिखाई गई है। वहीं इसके साथ गुलशन ग्रोवर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। निश्चित तौर पर ट्रेलर ने जबरदस्त कमाल किया है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और गेमिंग के साथ जुए की एक अलग परिभाषा तय करने में आखिर विजय वर्मा किस हद तक सफल हो पाते हैं इसके लिए सीरीज की रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Fail

अप्रैल 7, 2026

Salman Khan

अप्रैल 7, 2026

Viral Video

अप्रैल 7, 2026

Bhooth Bangla

अप्रैल 7, 2026

Aman Gupta

अप्रैल 7, 2026

Elvish Yadav

अप्रैल 7, 2026