---Advertisement---

बिग बॉस विनर MC Stan को Sania Mirza ने दिया महंगा तोहफा, कीमत जानकर लोग हुए हक्के-बक्के

MC Stan: बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टेन को पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। इन गिफ्ट्स को पाकर एमसी काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सानिया को आपा कहकर धन्यवाद दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2023 12:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MC Stan: बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टेन को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। इस शो को जीतने के बाद उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है जो उन्हें दिलोजान से चाहती है। आप कई दफा इस बात को देख भी चुके होंगे कि स्टेन के लिए फैंस किस हद तक पागल हैं। वहीं फैंस कई बार अपने फेवरेट स्टार्स को गिफ्ट देते हैं। ऐसे में स्टेन को भी गिफ्ट मिला है जिसे पाकर वह काफी खुश हैं। स्टेन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट लिखा है। सोशल मीडिया पर एमसी स्टेन आए दिन ट्रेंड में होते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

क्या है गिफ्ट्स

दरअसल एमसी को इस बार गिफ्ट किसी फैन ने नहीं बल्कि पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से मिला है। इस गिफ्ट को देखकर एमसी काफी खुश हैं। सानिया ने एमसी को एक जोड़ जूते और एक गॉगल्स भेजा है जिसे पाकर एमसी खुश हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में जूते और गॉगल्स की तस्वीर शेयर कर कहा, “सराहना करता हूं आपा, धन्यवाद, तेरा घर जाएंगा इसमें।” फोटो में गिफ्ट्स की तस्वीर है।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: जब रोडीज के ऑडिशन में Raghu Ram ने की थी इस बॉलीवुड स्टार की खूब बेइज्जती, जमकर लगाए क्लास

गिफ्ट्स की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है कि सानिया ने एमसी को लाखों के गिफ्ट्स दिए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सानिया ने जो जूते एमसी स्टैन को दिए हैं वह नाइके की और इसकी कीमत 91000 हैं और गॉगल्स 30000 रूपये के हैं। यह सच है कि यह कीमत जानकर फैंस के होश उड़ गए हैं।

चर्चा में रहते हैं एमसी स्टेन

गौरतलब है कि फैंस के बीच एमसी स्टेन काफी चर्चा में रहते हैं। फैंस उन्हें किस हद तक चाहते हैं उसे किसी सबूत की जरुरत नहीं है। वह शो को जीतने के बाद आए दिन इवेंट्स में शिरकत करते हुए नजर आते हैं और कई सेलब्स से मिलते रहते हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक फराह खान की पार्टी में एमसी स्टेन और सानिया मिर्जा की मुलाकात हुई थी और अब दोनों काफी करीबी रिश्ता शेयर करते हैं। एमसी प्यार से सानिया को आपा कहते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026