---Advertisement---

Michael Douglas: दिग्‍गज हॉलीवुड अभिनेता को भारत में मिलेगा सत्यजीत रे लाइफटाइम अवार्ड, गोवा के इस महोत्‍सव में होंगे सम्‍मानित

Michael Douglas: हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता को 'सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा जिसकी घोषणा अनुराग ठाकुर ने की है। यह खबर फैंस के लिए वाकई काफी खास है क्योंकि बॉलीवुड में उनके योगदान को लोग कैसे भूल सकते हैं वहीं सिनेमा की दुनिया में उनकी छवि जग जाहिर है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 13, 2023 9:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Michael Douglas: माइकल डगलस को हॉलीवुड से लेकर भारत तक में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी पापुलैरिटी को देखते हुए उन्हें लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी भारत के सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को दी है। यह खबर फैंस के लिए वाकई काफी खास है। वहीं 54वें अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव गोवा में उन्हें लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आइए जानते हैं आखिर अनुराग ठाकुर ने क्या किया ऐलान और किस अवार्ड से माइकल होंगे सम्मानित। माइकल को लेकर जबरदस्त क्रेज लोगों के बीच है ऐसे में उन्हें इस तरह सम्मानित करना वाकई बड़ी बात है।

अनुराग ठाकुर ने कहीं ये बात

अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रतिष्ठित हॉलीवुड एक्टर और निर्माता माइकल डगलस को 74वें अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव गोवा (IFFI 54) में सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे देश के प्रति उनका गहरा प्रेम सर्वविदित है और हम आईएफएफआई ओपन में हमारी समृद्ध सिनेमाई संस्कृति और अनूठी परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए दक्षिण एशिया के सबसे प्रमुख फिल्म महोत्सव में उनका कैथरीन जेटा जोन्स और उनके बेटे का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”

सिनेमा की दुनिया में अहम योगदान

बता दे कि सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है जो सिनेमा की दुनिया में अपना अहम योगदान देने के लिए पॉपुलर हैं। उन्होंने सिनेमाई दुनिया को यहां तक पहुंचाने में मदद की है। वहीं अमेरिकी अभिनेता माइकल डगलस की बात करें तो 79 साल की उम्र में उन्होंने 2 बार ऑस्कर और 5 बार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। उनकी फिल्में लोगों के बीच काफी मशहूर है और वह द चाइना सिंड्रोम, नेस्ट, द गेम, ट्रैफिक बिहाइंड द कैंडेलब्रा से सिनेमाई दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment