---Advertisement---

Michael Jackson: 150 साल जीने की ख्वाहिश और मरने से पहले 9 घंटे डांस, आज भी रहस्य है इस सुपरस्टार की मौत

Michael Jackson: ‘किंग ऑफ पॉप’ कहे जाने वाले माइकल जैक्सन को दुनिया उनकी सिंगिंग और डांसिंग के लिए जानती है। यह बात सच है कि इस पॉपस्टार ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है आज भले ही माइकल इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी कमी हमेशा लोगों को खलेगी। दशकों ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2023 9:00 पूर्वाह्न

michael jackson
Follow Us
---Advertisement---

Michael Jackson: ‘किंग ऑफ पॉप’ कहे जाने वाले माइकल जैक्सन को दुनिया उनकी सिंगिंग और डांसिंग के लिए जानती है। यह बात सच है कि इस पॉपस्टार ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है आज भले ही माइकल इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी कमी हमेशा लोगों को खलेगी। दशकों से माइकल को याद किया जा रहा है और कई दशकों तक उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने इंडस्ट्री को पॉप कल्चर का वह मुकाम दिया है जो उन्हें कभी भूलने नहीं देगी। 25 जून को यह दिग्गज सुपरस्टार 50 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ हमेशा के लिए चले गए। अपने पीछे वह अपने करोड़ों फैंस को छोड़कर गए हैं जो उन्हें आज भी दिलो जान से चाहते हैं। आज तक फैंस इस बात को नहीं ढूंढ सके कि आखिर पॉप स्टार की मौत हुई कैसे।

अधूरी रह गयी थी ख्वाहिश

माइकल जैक्सन को 150 साल जीना था लेकिन 50 साल की उम्र में ही उनकी मौत हो गई। खुद को जिंदा रखने के लिए वह काफी मेहनत करते थे। कहा जाता है कि उनके लिए 15 प्राइवेट डॉक्टर्स की एक टीम थी जो उनके लिए पर्सनल काम करती थी। इतना ही नहीं वह समय-समय पर चेकअप करवाते रहते थे। खुद को मौत से बचाने के लिए माइकल ऑक्सीजन के बेड पर सोते थे। इसके अलावा भी जानकारी के मुताबिक पॉपस्टार जब भी किसी बाहरी से मिलते थे तो दास्ताने और मास्क में ही मुलाकात करते थे। उन्हें मौत का बहुत खौफ था और इसलिए वह हर संभव सेफ्टी बरकरार रखते थे।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे Raj Babbar, दुनिया से लड़कर हुए एक लेकिन किस्मत ने दी लंबी जुदाई

सुपरस्टार का आज भी नहीं है कोई टक्कर

माइकल जैक्सन दुनिया में सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाले सेलेब्स में से एक थे। मिली जानकारी के मुताबिक उनके नाम पर कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है ऐसे में यह तो साफ है कि माइकल के टैलेंट को दुनिया पहचानती थी। उन्होंने खुद को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी और माइकल ने डांसिंग और सिंगिंग की दुनिया में कई बदलाव किए जो आज तक बरकरार है। बचपन से ही माइकल को संगीत का बहुत शौक था और यही वजह है कि 1964 में उन्होंने अपने भाई के पॉप ग्रुप को ज्वाइन कर लिया था। उन्हें खासा पॉपुलरिटी 1983 में उनकी एल्बम से मिली। इसके बाद माइकल कभी पीछे मुड़कर नहीं देखे और अपने नाम ताबड़तोड़ रिकॉर्ड दर्ज कर लिए।

माइकल जैक्सन की मौत पर अब भी सवाल

कोनराड मरे वह डॉक्टर है जो माइकल के साथ अंतिम समय में थे। उन्होंने ही माइकल को कमरे में देखा था हालांकि इस डॉक्टर के नाम से मामला तो हट गया लेकिन किंग ऑफ पॉप के फैन कभी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि यह मौत एक महज एक दुर्घटना है। दरअसल जिस रात माइकल की मौत हुई थी वह लगातार 9 घंटे तक लिए रिहर्सल कर रहे थे क्योंकि उनका एक बड़ा कॉन्सर्ट था। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तो पहले कहा गया कि यह हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई है लेकिन दूसरे में कहा गया कि उन्हें ड्रग्स के ओवरडोज लगाए गए थे। इसके बाद कोनराड पर भी सवाल उठाए गए लेकिन आज भी उनकी मौत महज एक मिस्ट्री है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Alia Bhatt

जुलाई 1, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5

जुलाई 1, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 12

जुलाई 1, 2026