Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 13: पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर वेब सीरीज के हिट होने के बाद मेकर्स इसकी फिल्म लेकर आए हैं। ‘मिर्जापुर द मूवी’ बिल्कुल नई स्टोरी के साथ 4 सितंबर 2026 को रिलीज का गई। फिल्म ने आते ही थिएटर्स में सफलता के झंडे गाड़ लिए। राजनीति और क्राइम के ईर्द-गिर्द घूमती ये मूवी अपना 250 करोड़ का बजट निकाल चुकी है। लेकिन रिलीज के 13वें दिन अचानक से इसका कलेक्शन गिर गया। जिसके कारण इसका 300 करोड़ के क्लब में शामिल होना थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है। अचानक हुई इस गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं।
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 13 कितना हुआ?
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बीते दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।ये कमाई 6991 शोज से हुई है। भारत में मिर्जापुर द मूवी टोटल कमाई 237.64 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 49 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी की ये मूवी टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 286.64 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसका बजट 250 करोड़ के आस-पास है। मिर्जापुर द मूवी अपना बजट निकालकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। इसके बढ़ते कलेक्शन से मेकर्स और ऑडियंस को उम्मीद थी कि, ये 300 करोड़ के क्लब में शामिल होकर साल 2026 में इतिहास रचेगी। लेकिन अचानक मूवी के कलेक्शन में आयी 31.8 फीसदी की गिरावट ने मेकर्स के लिए टेंशन खड़ी कर दी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन क्यों गिरा?
पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर द मूवी इसी की वेब सीरीज वेब सीरीज के पहले सीजन के एपिसोड 6 और 7 के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर जैसे बड़े एक्टर हैं। ये मिर्जापुर सीरीज से जरुर कनेक्ट करती है। लेकिन नए किरदारों और कहानी से दिल जीत लेती है। लेकिन इसको सबसे बड़ा झटका ‘हनुमान अंश’की बॉक्स ऑफिस पर आंधी ने दिया है। जिसके कारण मिर्जापुर द मूवी का कलेक्शन गिरा है। वहीं, काफी लोगों ने इसकी सीरीज नहीं देखी है। जिसके कारण उन्हें फिल्म से कनेक्ट होने में समस्या आ रही है। फिलहाल फिल्म अपनी कमाई निकालने में कामयाब हो चुकी है।







