---Advertisement---

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 5: कालीन भैया ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया भौकाल, टोटल कमाई देख हिले विरोधी

Mirzapir The Movie Box Office Collection Day 5: पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन से तबाही मचाई है। सीरीज से फिल्म तक के इस सफर को ऑडियंस खूब एंजोए कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 9, 2026 2:47 अपराह्न

Mirzapir The Movie Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 5:  बॉक्स ऑफिस पर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी ‘आते ही छा गई है। अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज से शुरु हुआ ये सफर फिल्म तक सुपरहिट साबित हो रहा है। इस फिल्म का हर किरदार और कुर्सी के जंग करते गुंडे जनता को खूब पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि, ये फिल्म रिलीज के 5वें दिन रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने में कामयाब रही है। अगर आप भी इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो जानें इसका टोटल कलेक्शन क्या है?  जिसे देखकर विरोधियों के होश उड़े हुए हैं।

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 5 कितना  हुआ?

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के पांचवें दिन 15.60 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 10689 शोज से हुई है। भारत में पंकज त्रिपाठी की ये मूवी टोटल कलेक्शन 149.67 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 27 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 176.67 करोड़ रुपए हो चुका है। इस मूवी का बजट  250 करोड़ के आस-पास है। अभी इसे रिलीज हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और ये तेजी से 200 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ रही है। हालंकि बीते दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इसके बाद भी ये मूवी जबरदस्त कमाई करके यश की ‘टॉक्सिक’ को पूरी टक्कर देती हुए आगे बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ की स्टोरी और स्टारकास्ट

आपको बता दें, ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म में लीड रोल में पंकज त्रिपाठी के अलावा , अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, रसिका दुगल और सोनल चौहान जैसे बड़े कलाकार हैं।काफी लोगों को लग रहा है कि, ये मिर्जापुर वेब सरीज के तीसरे पार्ट के आगे की कहानी है। लेकिन ऐसा नहीं है, आपको बता दें ये पूरी फिल्म वेब सीरीज़ के पहले सीज़न के छठे और सातवें एपिसोड के आस-पास घूमती है। इस बार भी बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी काली भैया बनकर मिर्जापुर की गद्दी के लिए जंग करते हुए दिखें हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026

Prahaar Movie Review

अक्टूबर 16, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 16, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 16, 2026