---Advertisement---

Mission Impossible 7: इस बार अदृश्य दुश्मन से भिड़ेगी इथन हंट की टीम, खतरनाक और हैरतंगेज होगा मुकाबला

Mission Impossible 7: 12 जुलाई को हॉलीवुड की एक और धमाकेदार एक्शन पैक मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और ये मूवी है टॉम क्रूज लीड मिशन इंपॉसिबल 7 – डेड रेकनिंग पार्ट वन। हॉलीवुड के दिग्गज सितारों में एक टॉम क्रूज 60 साल के हो चुके है पर 26 साल पहले जब ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2023 4:42 अपराह्न

Mission Impossible 7
Follow Us
---Advertisement---

Mission Impossible 7: 12 जुलाई को हॉलीवुड की एक और धमाकेदार एक्शन पैक मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और ये मूवी है टॉम क्रूज लीड मिशन इंपॉसिबल 7 – डेड रेकनिंग पार्ट वन। हॉलीवुड के दिग्गज सितारों में एक टॉम क्रूज 60 साल के हो चुके है पर 26 साल पहले जब इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई तब से अब तक उनके एक्शन में कोई कमी नहीं आई है। इस फिल्म में टॉम क्रूज के किरदार इथन हंट की टीम एक बार फिर खतरनाक मिशन को।अंजाम देती दिखाई देगी और फिल्म विश्लेषकों के अनुसार ये एक ब्लॉकबस्टर मूवी साबित होगी।

इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक है दुश्मन

इस फ्रेंचाइजी की खास बात ये रही है कि हर बार इनकी फिल्मों में खतरा और एक्शन पिछले से अपग्रेड होता है। इस बार इथन हंट की टीम का दुश्मन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है और पहले से कहीं ज्यादा सस्पेंस इस पार्ट में देखने को मिलेगा। इस बार इथन हंट और उनकी टीम के साथ इल्सा फॉस्ट, लूथर स्टिकेल और बेन्जी डुन एक ऐसे खतरनाक हथियार की खोज में निकलेंगे जो पूरी मानवता के लिए खतरा साबित हो रहा है। इस हथियार को गलत हाथों में पहुंचने से रोकने के लिए इथन हंट की टीम को कितनी मशक्कत और मेहनत करनी पड़ी है इसके लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

दमदार एक्शन फिर से मचाएंगे कहर

टॉम क्रूज के ऊपर तो शायद उम्र का असर ही नहीं होता है और उनके एक्शन सीन्स देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि ये वही स्टार है जिसने 26 साल पहले इस फ्रेंचाइजी के लिए काम करना शुरू किया था। फिल्म के चेज सीन्स, फाइट सीन्स और खासकर ट्रेन सीक्वेंस में जबरदस्त धमाल देखने को मिला है। हर बार की तरह इथन हंट की टीम के किरदारों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और उनकी टीम पूरे जोश के साथ मैदान में है । कहा जा सकता है कि फ्रेंचाइजी भले ही सालों से काम कर रही है पर इनकी हर फिल्म तकनीक और विकसित होती आई है और हर कहानी पिछली से ज्यादा शानदार रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026