Mohit Suri : साल 2025 में हर किसी की जुबान पर मोहित सूरी के डायकेक्शन में बनी ‘सैयारा’ फिल्म और इसके गाने थे। अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये लव स्टोरी लोगों के दिल और दिमाग पर चढ़कर बोली रही थी। खास बात ये थी कि, मूवी के प्रमोशन पर मेकर्स ने जरा भी पैसा खर्च नहीं किया था। लेकिन उसके बाद भी मोहित सूरी की ये फिल्म खूब चली। अब इसी को लेकर डायरेक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, हीरो और हिरोइन को रिलाज से पहेल क्यों मीडिया के सामने नहीं लागा गया था? इसके साथ ही शाहरुख खान ने दीवाली की पार्टी में फिल्म की सक्सेस को लेकर क्या कहा था? इसके बारे में भी बताया है।
Mohit Suri की सैयारा देख क्या बोले थे शाहरुख खान?
अभी हालहि में मोहित सूरी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि, सिद्धार्थ आनंद की दिवाली पार्टी में हुई एक मुलाकात के दौरान शाहरुख ने फिल्म की स्टोरी और लीड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की जमकर तारीफ की थी। किंग खान को रिलीज से पहले एक्टर और एक्ट्रेस का मूवी के प्रमोशन और मार्केटिंग से दूर रखना बहुत अच्छा लगा था। मोहित सूरी ने बताया कि,अहान पांडे और अनीत पड्डा को प्रमोशन से दूर रखने का फैसला एक सोचा-समझा प्लान था। क्योंकि अहान और अनीत नए चेहरे थे। इसीलिए वो इस नए पन को बनाए रखाना चाहते थे ताकि दर्शक सिनेमाघर में आकर दोनों की एक्टिंग और केमिस्ट्री को देखें। महीनों बाद सैयारा को लेकर किया गया खुलासा फैंस को हैरान कर रहा है।
‘सैयारा’ मूवी का लो बजट और एतिहासिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आपको बता दें, मोहित सूरी बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। 18 जुलाई 2025 को उनकी ‘सैयारा’ फिल्म रिलीज हुई थी। अहान पांडे और अनीत पड्डा की लव स्टोरी दिल छूने वाली थी। मूवी का बजट 50 करोड़ के आस-पास था। इसने 570 करोड़ का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। ये फिल्म 2025 की सबसे हिट लव स्टोरी बन गई थी। अब कई महीनों के बाद डायरेक्टर ने शाहरुख खान की तारीफ और फिल्म के प्रमोशन को लेकर खुलासा किया है।






