Monalisa: महाकुंभ में माला बेचने वाली वायरल गर्ल को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी आंखें और खूबसूरती कुछ इस कदर सोशल मीडिया पर वायरल हुई कि उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिले और वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। इस सबके बीच बीते दिन एक बड़ी खबर सामने आई जहां यह कहा जाता है कि मोनालिसा ने एक मुस्लिम शख्स शादी करने का फैसला लिया। 6 महीने के प्यार में उन्होंने परिवार से बगावत की और पुलिस के प्रोटेक्शन में शादी को अंजाम दिया। सोशल मीडिया पर लोग बातें बनाने में पीछे नहीं है जहां केरल स्टोरी 3 और जादू टोना का जिक्र किया जा रहा है।
कैसे हुई थी Monalisa की प्यार की शुरुआत
फरहान ख़ान की हुई मोनालिसा…
महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष माला बेचते समय अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं।
आदिवासी समाज से आने वाली मोनालिसा के परिवार ने किया था शादी का किया था विरोध, जिसके बाद दोनों ने सुरक्षा के लिए केरल… pic.twitter.com/Z4u4HBZ6uk— Jeetu Besla (@JeetuBesla) March 11, 2026
माला बेचने वाली मोनालिसा परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी की और जान की सुरक्षा मांगने को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि केरल के एक मंदिर में शादी की है। अंतर धार्मिक विवाह विवाद का विषय बना हुआ है जहां शादी के बाद मोनालिसा के पति फरमान ने कहा कि उनका 6 महीने का प्यार 60 साल के बराबर है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह एक्टर हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वायरल गर्ल ने खुद फरमान को प्रपोज किया था। पहले उन्होंने मना कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने हामी भरी।
पुलिस की सुरक्षा और परिवार से बगावत पर उतरी वायरल गर्ल
इसके साथ ही यह भी बताया गया की फेसबुक के जरिए करीब डेढ़ साल पहले उनकी बातचीत शुरू हुई थी। परिवार की रजामंदी के बगैर मोनालिसा ने शादी की। बालिग होने की वजह से पुलिस ने मर्जी से पार्टनर चुनने की अनुमति दी वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गले में वरमाला पहने हुए कपल एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान मोनालिसा के माथे पर सिंदूर भी दिख रहा है।
लोग मोनालिसा को करने लगे ट्रोल तो परिवार का बड़ा आरोप
शादी के बाद का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब मोनालिसा को लेकर लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं है। जहां परिवार ने पहले ही जादू टोना करने की बात की है तो वहीं अंतर धार्मिक शादी को लेकर लोग लव जिहाद बता रहे हैं। वहीं एक यूजर ने इसे रियल लाइफ केरल स्टोरी बताया तो एक ने केरल स्टोरी 3 कहा। महाकुंभ की मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी कर चर्चा में आ गई है। वही फरमान ने यह भी बताया दोनों की साथ में फिल्म आ रही है जिसका नाम नागममा बताया जा रहा है। आगे यह विवाद किस तरफ रुख करता है यह देखना दिलचस्प है।
2025 के महाकुंभ में माला बेचकर वायरल हुई मोनालिसा बहुत जल्द सनोज मिश्रा की फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आने वाली है।






