---Advertisement---

Amroha Viral Video: क्या सच में नारियल लूट ले गए दरोगा जी? अतिक्रमण के नाम पर वसूली के वीडियो पर क्या बोले आला अधिकारी?

Amroha Viral Video: सोशल मीडिया पर अमरोहा के दरोगा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस अधिकारी पर आरोप है कि, वो अतिक्रमण के नाम पर नारियल भरकर ले गए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 12, 2026 12:13 अपराह्न

Amroha Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Amroha Viral Video: सोशल मीडिया पर अमरोहा के दरोगा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस अधिकारी पर आरोप है कि, वो अतिक्रमण के नाम पर नारियल भरकर ले गए। इंटरनेट पर उत्तर प्रदेश के अमरोहा के एक दरोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी पर आरोप लग रहे हैं कि, उन्होंने अतिक्रमण हटाने के नाम पर गाड़ी में नारियल भरे और लेकर चले गए। ये घटना अमरोहा के हसनपुर की बताई जा रही है। इस वीडियो पर पुलिस आला अधिकारियों की तरफ से प्रतिक्रिया आयी है। उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी दी है।

अतिक्रमण के नाम पर ये क्या करने लगे दरोगा जी?

इस अमरोहा वायरल वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘यूपी – अमरोहा में दारोगा जी अतिक्रमण हटाने के नाम पर ठेले के सारे नारियल पानी अपनी गाड़ी में भरकर ले गए !! दारोगा ईशम सिंह लाइन हाजिर कर दिए गए हैं !!’

वीडियो में देखा जा सकता है कि, पुलिस अधिकारी के द्वारा एक आदमी को धक्का दिया जा रहा है और नारियलों को गाड़ी में रखवाया जा रहा है। हालंकि ये कहा जा रहा है कि,  ये पूरा घटनाक्रम अतिक्रमण से जुड़ा हुआ है।

Amroha Viral Video पर क्या बोली पुलिस?

इस घटना पर अब अमरोहा पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया आयी है। जिसमें वह कह रही है कि, ‘उक्त आरोपों के संबंध में प्रारंभिक जांच में संबंधित उ0नि0 प्रभारी क्रिटिकल कॉरिडॉर टीम हसनपुर द्वारा बताया गया कि दिनांक 11.03.2026 को कस्बा हसनपुर में यातायात को सुचारू रखने हेतु सड़क किनारे अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर 48 व्यक्तियों के चालान धारा 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत किए गए।

इसी क्रम में सड़क को अतिक्रमित कर रहे जूस के ठेले को हटाने की कार्यवाही के दौरान ठेला संचालक द्वारा गुस्से में नारियल सड़क पर फेंके जाने से यातायात बाधित हुआ, जिन्हें बाद में हटवाकर पुनः ठेले पर रखवा दिया गया। किंतु वीडियो में नारियल कार में रखे जाना दिख रहा है। प्रकरण की निष्पक्ष कार्यवाही हेतु उ0नि0 को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। प्रकरण की समग्रता से जांच हेतु प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी हसनपुर को प्रदान की गई है। विभागीय कार्यवाही प्रचलित की गई।’

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026