---Advertisement---

Morocco Earthquake से आहत हैं डांसिंग क्वीन Nora Fatehi, इमोशनल पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

Morocco Earthquake: मोरक्को में आए भूकंप को लेकर नोरा फतेही आहत महसूस कर रही है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिलिंग्स जाहिर की है। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा है कि हमारी प्रार्थना है कि मोरक्को के सभी लोग सुरक्षित रहे। सोशल मीडिया पर नोरा फिलहाल ट्रेंड कर रही हैं और उनके पोस्ट को देख लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2023 11:44 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 1:51 अपराह्न

Morocco Earthquake
Follow Us
---Advertisement---

Morocco Earthquake: बीते दिनों मोरक्को में खौफनाक भूकंप से देश हिल गया था। इस तूफान में अब तक करीब 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 1200 से अधिक लोग घायल है। इस भूकंप से ना सिर्फ मोरक्को बल्कि दुनिया भर के कई देश हिल चुके हैं और ऐसे में राहत कार्य भी जारी है। जान माल की क्षति को देखते हुए लोग काफी दुखी नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम भी शामिल है जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदना जाहिर की है और मोरक्को देश के लोगों के लिए अपना प्यार भेजा है।

नोरा फतेही ने मोरक्को के लिए भेजा प्यार

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मोरक्को में भूकंप की खबर बेहद डरावनी है। कई लोगों के घर तबाह हो गए और कई लोगों की जान चली गई। मैं उन सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं यह बहुत डरावनी घटना है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि हमारे दोस्त और हमारे परिवार सुरक्षित है और मोरक्को के सभी लोग सुरक्षित रहें यही हमारी प्रार्थना है और यही प्रार्थना मैं करती हूं।”

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं नोरा

गौरतलब है कि नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी हर बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती है। देश के किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने में नोरा कभी पीछे नहीं रहती है और ऐसे में मोरक्को में भूकंप की घटना से वह आहत महसूस कर रही है। उन्होंने अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा जो फिलहाल काफी चर्चा में है। लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यह बात सच है कि मोरक्को में आए भूकंप से न सिर्फ जानमाल की क्षति हुई है बल्कि पूरे देश में खौफ पैदा हो गया है। ऐसे में नोरा फतेही का यह पोस्ट वाकई दिल को छू लेने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026