---Advertisement---

2023 में Mouni Roy ने दोस्तों और पति के साथ खूब किया वेकेशन एंजॉय, नए साल से पहले दिखाई क्यूट झलक

Mouni Roy: मौनी रॉय वेकेशन को किस कदर एंजॉय करती हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। हाल ही में उन्होंने 2023 की एक खास झलक फैंस को दिखाई है। मौनी इस क्लिप में अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं और वह हॉलीडे को एंजॉय करती हुई दिखी हैं। फैंस के बीच यह क्लिप काफी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2023 1:36 अपराह्न

Mouni Roy
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि टीवी की नागिन मौनी रॉय हॉलीडे को एंजॉय करना किस कदर पसंद करती हैं। वह अलग-अलग जगह को एक्सप्लोर करने की शौकीन है और अपने दोस्तों और पति सूरज नाम्बियार के साथ जमकर मस्ती करती हैं। देश ही नहीं विदेश में भी वह अक्सर हॉलीडे को एंजॉय करती हुई नजर आती हैं। वहीं जब 2023 अब खत्म होने की कगार पर है। दिसंबर का महीना चल रहा है तो नए साल की शुरुआत से पहले मौनी ने फैंस को एक खास अलग दिखाई। जी हां, एक क्लिप को शेयर कर टीवी की नागिन ने 2023 से अपनी वेकेशन की कुछ झलक फैंस को दिखाई है।

अलग-अलग अंदाज से फैंस का दिल लूट रही मौनी

इस क्लिप में मौनी रॉय अलग-अलग डेस्टिनेशन पर जबरदस्त इंजॉय करती हुई नजर आ रही है। कभी समुद्र किनारे अपने दोस्तों के साथ पोज दे रही हैं तो कभी गर्ल्स नाईट पार्टी इंजॉय कर रही है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने पति सूरज के साथ भी अलग-अलग डेस्टिनेशन पर पोज देती हुई रोमांटिक नजर आ रही है। कभी वेस्टर्न ड्रेस में तहलका मचा रही हैं तो कभी साड़ी पहनकर फैंस को दीवाना बना रही है। मौनी अपनी हर एक अदा से लोगों को मदहोश करती हुई नजर आई। क्लिप में आप देख सकते हैं कि मौनी विदेश में भी सड़कों पर वेस्टर्न ड्रेस में पोज देती दिखीं।

कातिलाना अंदाज पर मर मिटे फैंस

इस वीडियो में मौनी का कातिलाना अंदाज वाकई दिलकश है और वह अलग-अलग लुक से लोगों के बीच चर्चा में आ गई है। फैंस उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। मौनी एक बार फिर लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब हुई। इस क्लिप को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कुछ ही देर में इसे अब तक लगभग 50000 लाइक्स मिल चुके हैं।

कैपश्न में मौनी ने किया खुलासा

इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनी ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी होलीडे 2023।” वीडियो में उनकी अलग-अलग अदाएं और लुक काफिले तारीफ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026