---Advertisement---

वजन बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं Mouni Roy! बंगाली होकर भी नॉन वेज से रहती दूर, क्या है फिटनेस सीक्रेट

Mouni Roy: टीवी की नागिन बनकर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आखिर कैसे खुद को फिट रखती हैं और इसके लिए वह किन चीजों का सेवन करती है और किससे दूर रहती है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2026 11:56 पूर्वाह्न

Mouni Roy
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy: कभी टीवी की नागिन तो कभी पार्वती बनकर सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही एक्ट्रेस अब वजन बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मौनी रॉय की जिन्होंने फराह खान के व्लॉग में इस बात का खुलासा किया कि वह वजन बढ़ाना चाहती हैं लेकिन इस सब के बीच इशारों इशारों में उन्होंने अपनी फिटनेस सीक्रेट का भी जिक्र कर दिया है। क्या इस वजह से खुद को इतना फिट रख पाती हैं एक्ट्रेस। आइए जानते हैं आखिर मौनी रॉय ने फराह खान से ऐसा क्या कहा जो सुनकर शायद आप भी हैरान रह सकते हैं।

नॉन वेज क्यों नहीं खाती हैं मौनी रॉय

दरअसल मौनी रॉय इस व्लॉग में खुलासा करती है कि वह बहुत सारा खाना खा रही है जिस पर फराह खान मजाक में कहती है कि कहां जा रहा है खाना। दरअसल इस दौरान फराह एक्ट्रेस की फिटनेस की तारीफ करती है। वहीं जब वह पूछती है कि क्या आप शुरुआत से ही वेजीटेरियन थी तब मौनी रॉय बताती है कि वह एगीटेरियन है। जब फराह कहती है कि बंगाली होने के बाद भी आप मछली और मीट नहीं खाती यह शॉकिंग बात है तब एक्ट्रेस ने खुलासा कर दिया कि उनकी मां चाहती थी लेकिन उन्होंने नहीं खाया।

क्या ये है Mouni Roy की फिटनेस का असली सीक्रेट

इतना ही नहीं मौनी रॉय इस दौरान यह भी बताती है कि वह चीनी नहीं खाती है क्योंकि उन्हें नहीं पसंद है तब फराह खान कहती है कि तभी वह इतनी फिट हैं। इस पर एक्ट्रेस कहती है कि उन्हें चीनी का स्वाद ही पसंद नहीं है। हालांकि फराह बताती है कि उन्हें भी मीठा ज्यादा पसंद नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से मौनी रॉय अपने निजी रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रही है। सूरज नाम्बियार के साथ तलाक की घोषणा के बाद उनका नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया बावजूद इसके हर बार हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब देकर उन्होंने सबका मुंह बंद किया।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026