---Advertisement---

Mr and Mrs Mahi: नए पोस्टर को देख सीटियां बजाने पर मजबूर हुए लोग, टीम इंडिया के लिए क्रेजी दिखे राजकुमार और जाह्नवी

Mr and Mrs Mahi: नए पोस्टर्स में टीम इंडिया के लिए चियर्स करते नजर आए राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर, सोशल मीडिया पर नए पोस्टर्स को शेयर कर लोगों की बढ़ाई बेताबी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2024 12:17 अपराह्न

Mr and Mrs Mahi
Follow Us
---Advertisement---

Mr and Mrs Mahi: जाह्नवी कपूर राजकुमार राव के साथ बहुत जल्द धमाल मचाने वाली है और उनकी फिल्म मिस्टर और मिसेज माही के लिए इंतजार कर रहे लोगों को मिला तोहफ़ा। रिलीज तारीख को लॉक कर दिया गया है वह भी स्पेशल पोस्ट के जरिए। इसमें जाह्नवी राजकुमार के साथ जबरदस्त नजर आ रही है। इस फिल्म से पोस्टर को जारी किया गया है जिसमें जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव के अंदाज को देखने के बाद आप भी तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे क्योंकि बीते लंबे समय से इस फिल्म को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

नए पोस्टर्स ने बढ़ाई फैंस की बेताबी

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रिकेट लवर्स के लिए काफी खास है और एम एस धोनी के बाद इस फिल्म में आखिर क्या होगा खास यह वाकई सस्पेंस फुल है। निश्चित तौर पर इस फिल्म में राजकुमार और जाह्नवी को एक साथ देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर में आप देख सकते हैं की टीम इंडिया के लिए जाह्नवी और राजकुमार चियर्स करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके गालों पर तिरंगा बना हुआ है। दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक है।

मिस्टर माही के लिए क्रिकेट ही है उनकी जिंदगी

जाह्नवी ने इस पोस्टर्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मिलिए मिस्टर और मिसेस माही से इनके लिए जिंदगी क्रिकेट है और क्रिकेट ही जिंदगी है। क्रिकेट से बढ़कर मिस्टर माही सिर्फ अपनी पत्नी से प्यार करते हैं। मिस्टर एंड मिसेज माही सिनेमाघरों में 31 मई 2024। जी हां, यह फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि इससे पहले फिल्म अप्रैल में ही दस्तक देने वाली थी लेकिन किसी कारण से इसकी रिलीज तारीख को पोस्टपोन कर दिया गया था। वहीं ‘रूही’ फिल्म में एक साथ दिखाई दे चुके जाह्नवी और राजकुमार को एक साथ फिर फिल्म में देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026