---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi: मिस्टर माही के किरदार के लिए राजकुमार राव ने की इस कदर मेहनत, सपने से लेकर स्ट्रगल तक की है ये कहानी

Mr And Mrs Mahi: मिसेज माही बनने के लिए राजकुमार राव ने की काफी मेहनत, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए फैंस से कहीं ये बात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2024 6:33 अपराह्न

Mr And Mrs Mahi
Follow Us
---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही’ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। फिल्म रिलीज से पहले हर तरफ उसे फिल्म का बोलबाला है और स्टार कास्ट से प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस तक के बीच राजकुमार राव ने महेंद्र बनने की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है जिसमें वह फिल्म के पीछे की कहानी और कैसे वह कोच के लिए चुने गए इस सब को समझने के लिए यह वीडियो काफी है। वीडियो में आप देखेंगे कि निर्देशक से लेकर निर्माता तक राजकुमार राव की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

राजकुमार राव की तारीफ

वीडियो को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, “अपने खुद के सपने देखने गलत है क्या महेंद्र के सपने वास्तविक हैं और उनके संघर्ष भी वास्तविक हैं।वीडियो में आप देखेंगे की शरण शर्मा जो इस फिल्म के निर्देशक है वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि राजकुमार राव से बेहतर इस किरदार को कोई नहीं निभा सकता है। जब हमारे दिमाग में कोच के बारे में ख्याल आया तो सबके जहन में सिर्फ राज का ही नाम आया।”

काफी मेहनत के बाद मिस्टर माही बने राजकुमार

वीडियो में राजकुमार राव बताते हैं कि यह न सिर्फ एक क्रिकेटर की कहानी है बल्कि या एक लवर, एक हस्बैंड और स्ट्रगल करने वाले की कहानी है। इसके लिए मैं काफी नर्वस भी था। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव कई कोच से मिले और कई वीडियो भी देखें। उसके बाद जाकर वह इस फिल्म के लिए फिट हो सके। वीडियो के जरिए यह भी पता चलता है कि उन्होंने अपने आप को कोच के किरदार में ढालने के लिए हर संभव कोशिश किए हैं। ऐसे में वाकई उन्हें फिल्म में देखना इंटरेस्टिंग होने वाला है।

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी ‘मिस्टर और मिसेज माही’ फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार धमाल मचाने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026