Mukesh Chhabra: मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का गुरुवार को निधन हो गया। इंडस्ट्री में फिलहाल शोक की लहर है। वहीं अंतिम विदाई से एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुकेश की आंखों में साफ दर्द है और मिलने आ रहे सेलेब्स उन्हें दिलासा दे रहे हैं। मुकेश इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं और उन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं।
मां की अंतिम विदाई पर छलका Mukesh Chhabra का दर्द, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल
Mukesh Chhabra: बॉलीवुड इंडस्ट्री फिलहाल गमगीन है और शोक की लहर है। मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां की अंतिम विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। लोग इस वीडियो को देख इमोशनल हो रहे हैं और मुकेश को सांत्वना दे रहे हैं।
