---Advertisement---

Nayanthara Skin Care Routine: गुलाब से खिलते चेहरे के लिए अपनाएं ये टिप्स

Nayanthara जैसी जवां और हसीन स्किन के लिए आपको एक्ट्रेस का स्किन केयर रूटीन अपनाना चाहिए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 19, 2024 5:18 अपराह्न

Nayanthara
Follow Us
---Advertisement---

Nayanthara: बॉलीवुड फिल्म जवान में किंग खान के साथ गर्दा उड़ा चुकी नयनतारा (Nayanthara) फिल्म के बाद से सिर्फ साउथ फिल्मों के फैंस ही नहीं, बॉलीवुड फिल्मों के फैंस के दिलों में भी घर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी अमेजिंग एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। नयनतारा की स्किन काफी ज्यादा अच्छी और खूबसूरत है, अगर आप भी गुलाब सी खिलती स्किन की चाह रखती हैं तो आज हम आपके लिए एक्ट्रेस का बेहतरीन स्किन केयर रूटीन ढूंढ कर लाए हैं।

अपनाएं Nayanthara का स्किन केयर रुटीन

नयनतारा अपने स्किन का ध्यान रखने और उसे खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई तरह के अहम टिप्स फॉलो करती हैं। यहीं इन टिप्स को आप भी अपना सकती हैं जिससे आपकी त्वचा भी एक्ट्रेस की तरह जवां और हसीन बन जाए।

स्किन को धूप से रखती हैं सुरक्षित

नयनतारा को शूट के चलते कई बार धूप में भी काम करना पड़ता है जिससे वह अपने चेहरे को धूप से बचाने और उसे खूबसूरत बनाए रखने के लिए सनस्क्रीन व एसपीएफ 50 वाले फेस मास्क लगाती हैं।

स्किन को रखती हैं हाइड्रेट

एक्ट्रेस का मानना है कि, स्किन को खूबसूरत बनाए रखने और उसमें अंदरूनी निखार लाने के लिए हाइड्रेशान बेहद जरूरी है। नयनतारा अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी, तरल पदार्थों जैसे जूस का सेवन करती हैं।

फॉलो करती हैं बैलेंस डाइट

नयनतारा अपनी स्किन को निखारने और उसे नारिश्मेंट देने के लिए बैलेंस डाइट फॉलो करती हैं। इस डाइट में वह फ्रेश फ्रूट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और घर का बना खाना जैसे दाल-दलिया ही खाती हैं।

चेहरे को रखती हैं साफ

नयनतारा का चेहरा धूल और पसीने से चिपचिपा हो जाता है जिससे वह अपनी स्किन को टाइम टू टाइम क्लींज करती हैं और अपनी स्किन को ज्यादा से ज्यादा साफ रखने की कोशिश करती हैं।

दो बार मॉइश्चराइज करती हैं स्किन

नयनतारा ने कई बार यह भी बताया है कि वह अपनी स्किन को ग्लोई बनाने और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए दिन में दो बार मॉइश्चराइजर लगाती हैं। मॉइश्चराइजर लगाने से उनकी स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेट रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026