---Advertisement---

Naga Chaitanya के साथ ‘वृषकर्मा’ इवेंट में हुआ कुछ ऐसा, कुर्सी से गिरते देख लोगों ने ली फिरकी ‘सामंथा सबसे ज्यादा खुश होगी’

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य के साथ वृषकर्मा इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर लोग चटकारे लेने में पीछे नहीं है। आइए जानते हैं क्यों सामंथा रुथ प्रभु को टैग करते हुए यूजर्स मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2026 2:01 अपराह्न

Naga Chaitanya
Follow Us
---Advertisement---

Naga Chaitanya: वृषकर्मा फिल्म की पहली झलक दिखा दी गई है और प्रमोशनल इवेंट में बीते दिन नागा चैतन्य को देखा गया था। हालांकि इस इवेंट से एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें प्रेस मीट से पहले नागा चैतन्य के साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी स्थिति को जिस तरह से संभाला उसकी दात देनी तो बनती है। सोशल मीडिया पर लोग सामंथा रुथ प्रभु को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। आइए देखते हैं आखिर वृषकर्मा इवेंट में ऐसा क्या हुआ।

Naga Chaitanya के साथ ‘वृषकर्मा’ इवेंट में हो गया अजीबोगरीब मोमेंट

दरअसल वीडियो को देखकर कहा जा रहा है कि नागा चैतन्य वृषकर्मा इवेंट में प्रेस मीट के दौरान कुर्सी पर बैठने वाले थे। यहां आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि वह बिना हिचकिचाए कुर्सी पर बैठते हैं लेकिन अनबैलेंस होने के बाद वह पूरी तरह से गिर जाते हैं। हालांकि इस दौरान लोग उन्हें बचाने के लिए आगे आते हैं लेकिन एक स्माइल के साथ इस पूरी स्थिति को संभालते हुए नागा चैतन्य खुद ही खड़े हो जाते हैं। उन्होंने जिस अंदाज में इस मोमेंट को संभाला वह तारीफ के लायक है लेकिन लोग फिरकी लेने में पीछे नहीं हैं।

नागा चैतन्य को लेकर क्यों सामंथा रुथ प्रभु को लोगों ने किया ट्रोल

जहां तक नागा चैतन्य के इस वीडियो को देखने के बाद लोग मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा सामंथा रुथ प्रभु सबसे ज्यादा खुश होंगी। एक ने कहा इसे कहते हैं करमा एक यूजर ने लिखा सामंथा कॉर्नर में हंस रही होगी तो वहीं एक यूजर ने कहा यह तो खेला हो गया। कुछ लोग ट्रोलर्स की इस तरह की घटिया टिप्पणी को लेकर लताड़ लगाते नजर आ रहे हैं।

वृषकर्मा है नागा चैतन्य के लिए क्यों खास

वृषकर्मा से नागा चैतन्य की बीते दिन झलक दिखाई गई थी और एक्टर ने इसे अपने करियर की सबसे बेस्ट फिल्म बताई थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो नागा की सामंथा रुथ प्रभु के साथ 2017 में शादी हुई थी लेकिन 2021 में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। फिलहाल वह शोभिता धुलीपाला के साथ शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। सामंथा ने हाल ही में राज के साथ नए रिश्ते की शुरुआत की है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026