---Advertisement---

‘इस आदमी को…’ Nandamuri Balakrishna को पद्म भूषण मिला तो KRK के बिगड़े बोल! Urvashi Rautela के इस वीडियो को शेयर कर उड़ाया मजाक

Nandamuri Balakrishna: नंदमुरी बालकृष्ण पद्म भूषण से सम्मानित किया गया तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उन्होंने कृतज्ञता दिखाई लेकिन केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसा लिखा जो अब चर्चा में है। साथ ही उर्वशी रौतेला को भी घसीटा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2025 12:53 अपराह्न | Updated: अप्रैल 29, 2025 7:16 अपराह्न

Nandamuri Balakrishna
Follow Us
---Advertisement---

Nandamuri Balakrishna: डाकू महाराज फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण काफी सुर्खियों में रहे खासकर उर्वशी रौतेला के साथ उनका गाना ‘दबीडी दबीडी’ को लोगों ने एक तरफ काफी पसंद किया तो कुछ यूजर्स ट्रोल भी करते हुए दिखे। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में केआरके उर्फ कमाल राशिद खान का नाम भी शामिल है। वहीं जब Nandamuri Balakrishna को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया तो यह बात KRK को हजम नहीं हो रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर Urvashi Rautela के साथ एक अनसीन वीडियो को शेयर करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जो निश्चित तौर पर शॉकिंग है। आइए लिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

केआरके ने उड़ाई नंदमुरी बालकृष्ण की खिल्ली

दरअसल KRK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला के सॉन्ग दबीडी दबीडी के क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस आदमी को पद्म भूषण दिया गया है. पद्म भूषण की जो थोड़ी बहुत इज्जत बाकी थी वह भी बर्बाद हो गई।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि Nandamuri Balakrishna और Urvashi Rautela डांस से तहलका मचा रहे हैं और उनका यह डांस काफी सुर्खियों में रहे थे।

Nandamuri Balakrishnaने पद्म भूषण पाकर इसे इन लोगों को किया डेडिकेट

वहीं नंदमुरी बालकृष्ण ने पद भूषण से सम्मानित होने के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा आज जब मुझे भारत के माननीय राष्ट्रपति से पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ तो मैं भावना और कृतज्ञता से अभिभूत हो सिनेमा जगत की सेवा करना और मेरे महान पिता श्री नंदमूरि तारक रामा राव गारू द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना एक आशीर्वाद है। मैं इस सम्मान को विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और इसे हर सपने देखने वाले को समर्पित करता हूं जो कड़ी मेहनत और समाज की सेवा में विश्वास करता है। भारत सरकार मेरे प्रशंसक को, मेरे परिवार और सभी शुभचिंतकों को मेरा हार्दिक धन्यवाद जो इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरे साथ रहे हैं।

बता दे कि Nandamuri Balakrishna को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया तो उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स से जमकर बधाई मिल रही है। उर्वशी रौतेला के साथ उनकी फिल्म डाकू महाराज काफी सुर्खियों में रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shahid Kapoor

जून 19, 2026

Cocktail 2 Advance Booking

जून 18, 2026

Batwara 1947

जून 18, 2026

Deewane Hain Song

जून 18, 2026

Peddi Box Office Collection Day 14

जून 18, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 6

जून 18, 2026