---Advertisement---

कभी राजेश खन्ना को ‘कमजोर’ तो कभी अनुपम खेर को ‘जोकर’ बोल Naseeruddin Shah ने मचाया बवाल, 75 साल में भी कंट्रोवर्सी के बादशाह हैं लीजेंडरी एक्टर

Naseeruddin Shah: बेबाकी दिखाने में कभी भी एक्टर पीछे नहीं रहते हैं और यही वजह है कि 75 की उम्र में भी कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में होते हैं। कभी राजेश खन्ना को लेकर बयान तो कभी अनुपम खेर को जोकर बोल विवादों में रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Naseeruddin Shah
Follow Us
---Advertisement---

Naseeruddin Shah: कुछ बॉलीवुड स्टार्स का अपना जलवा है जो किसी भी किरदार को जिस अंदाज से स्क्रीन पर दिखाते हैं वह लोगों का दिल जीत लेता है। एक ऐसा ही नाम है नसीरुद्दीन शाह जो 20 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अगर बेबाक एक्टर्स की बात करें तो इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह का नाम टॉप पर है जो अपने बात को मुखर होकर रखने में पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर के साथ उनकी कंट्रोवर्सी सुर्खियों में रही थी लेकिन इसके अलावा भी कई विवाद ऐसे हैं जो लोगों के बीच हमेशा ही याद रखे जाएंगे।

अनुपम खेर के साथ Naseeruddin Shah का सोशल मीडिया वार रहा काफी विवादों में

अनुपम खेर के साथ विवाद हाल ही में काफी सुर्खियों में रहा जहां नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर को जोकर और चाटुकार दिया था जिसके बाद अनुपम खेर ने भी इसका जवाब दिया था। नसरुद्दीन शाह को लेकर बेबाकी जाहिर कर उन्होंने कहा था कि यह शायद उनका फ्रस्ट्रेशन है जो लंबे समय तक नशीली पदार्थ के सेवन की वजह से हुआ है।

बॉलीवुड को लेकर भी बेबाक हुए थे नसीरुद्दीन शाह

इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर बात करते हुए एक्टर ने कहा था कि हिंदी सिनेमा ने लगभग सभी धर्मों और समुदायों का मजाक उड़ाया गया और इंडस्ट्री में कभी भी किसी को नहीं बक्शा है।

मुगलों को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा था

दरअसल शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुगलों को लेकर केवल किए गए अत्याचारों को ही बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है जबकि हम देश की संस्कृति, संगीत, कला और साहित्य में उनके योगदान को भूल जाते हैं। आप चाहे तो उन्हें शरणार्थी कह सकते हैं।

बुलंदशहर हिंसा पर बयान देकर फंसे थे नसीरुद्दीन शाह

एक्टर ने 2018 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत को लेकर बयान देकर फंसे थे। जहां उन्होंने कहा था कि आज के भारत में एक गाय की मौत को एक पुलिसकर्मी की जान से ज्यादा अहमियत दी जा रही है। वह देश के माहौल को देखकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए चिंतित महसूस करते हैं।

राजेश खन्ना को लेकर एक्टर ने उठाया था सवाल

2016 में राजेश खन्ना को लेकर भी उन्होंने कहा था कि 1970 के दशक में हिंदी सिनेमा में जो कमियां थी वह खन्ना की वजह से आई। उनके मुताबिक राजेश खन्ना के इंडस्ट्री में आने के बाद और औसत फिल्में बनने लगी। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर नसरुद्दीन शाह निशाने पर होते हैं लेकिन बेबाकी जाहिर करने में कभी पीछे नहीं होते हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jantar Mantar Protest

जुलाई 21, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 4

जुलाई 21, 2026

Jana Nayagan

जुलाई 21, 2026

Ranbir Kapoor

जुलाई 21, 2026

Anurag Kashyap

जुलाई 21, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 3

जुलाई 20, 2026