---Advertisement---

हार्दिक की एक्स वाइफ Natasa Stankovic बेटे संग फोटोज शेयर कर बोलीं ‘मैं इस दुनिया को…’ चुप नहीं रह सके क्रुणाल पांड्या

Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या के बेटे के जन्मदिन पर नताशा ने भी पोस्ट शेयर कर कहा कुछ ऐसा जिसकी वजह से चर्चा में आए क्रिकेटर। आइए देखते हैं क्या है पोस्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2024 10:55 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 31, 2024 12:23 अपराह्न

Natasa Stankovic
Follow Us
---Advertisement---

Natasa Stankovic: हाल में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक एक दूसरे से अलग होने की घोषणा कर चुके हैं। इसे फैंस को तगड़ा झटका लगा। वहीं हार्दिक को छोड़ नताशा अपने घर सर्बिया वापस लौट चुकी हैं। वहीं इस सबके भी 30 जुलाई को उनके बेटे अगस्त्य के जन्मदिन पर जहां पहले हार्दिक पांड्या का पोस्ट वायरल हुआ था। अब नताशा के पोस्ट को देखने के बाद भी लोग बातें बनाने लगे। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने बेटे के लिए अपना प्यार जाहिर किया और बताया कि वह उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। आइए देखते हैं आखिर क्या है इन तस्वीरों में खास जिसकी वजह से चर्चा में आई नताशा।

Natasa Stankovic ने लुटाया प्यार

तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरे बुबा आपने मेरे जीवन में शांति, प्यार और खुशी लाई। मेरे खूबसूरत बेटे। आप एक आशीर्वाद हैं इतने प्यारे और दयालु हमेशा ऐसे ही रहो। मैं इस दुनिया को आपकी दयालु आत्मा को बदलने नहीं दूंगी। मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी हाथ में हाथ डाले। मैं आपसे प्यार करती हूं ममा।”

तस्वीरों में नताशा और अगस्त्य की मस्ती

जहां तक इन तस्वीरों की बात करें तो इसमें मां बेटे की जोड़ी हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रही है। वहीं एक तस्वीर में अगस्तय सोते हुए दिखाई दिए और वह नताशा के कंधे पर आराम फरमा रहे थे। नताशा अपने बेटे को प्यार से देखते हुए नजर आई। दोनों की आपस की मस्ती देखने के बाद यह तो साफ जाहिर है कि वे आपस में कितने खुश हैं और मस्ती कर रहे हैं।

क्रुणाल ने लुटाया प्यार

इन तस्वीरों को देखकर फैंस हैरान रह गए और इस पर जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए। वहीं कुछ को यह हार्दिक पर निशाना लग रहा है। लेकिन तस्वीरों पर फिलहाल हार्दिक पांड्या का कोई रिएक्शन तो नहीं आया है लेकिन उनके भाई क्रुणाल पांड्या ने प्यार लुटाया है।

हार्दिक ने कहीं थी ये बात

गौरतलब है कि इससे पहले हार्दिक पांड्या ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था कि आप मुझे हर दिन आगे बढ़ने में मदद करते हैं। मेरे साथी मेरे पूरे दिल मेरे अगु को जन्मदिन की शुभकामनाएं शब्दों से परे प्यार।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026