---Advertisement---

Elvish Yadav संग डेटिंग रूमर्स से पहले भी विवादों में रही Natasa Stankovic! Hardik Pandya की एक्स वाइफ का प्राइवेट वीडियो भी हुआ था वायरल

Natasa Stankovic: नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर हमेशा रही है। उन्हें लोग टोल करने में पीछे नहीं रहते हैं। आइए देखते हैं वो टॉप 5 घटना जिसकी वजह से खूब लाइमलाइट में रही हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 17, 2024 12:50 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 17, 2024 1:56 अपराह्न

Natasa Stankovic
Follow Us
---Advertisement---

Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। जहां बीते दिन अपने न्यू सॉन्ग पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के साथ रील शेयर कर नताशा लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रही। वहीं दूसरी तरफ दोनों की डेटिंग रुमर्स भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और यह सिर्फ गाने के प्रमोशन का एक जरिया बता जा रहा है। क्या आपको पता है कि नताशा इससे पहले भी कई दफा विवादों में आई है और उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। आइए देखते हैं।

अली गोनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही थी Natasa Stankovic

हार्दिक पांड्या से शादी से पहले टीवी एक्टर अली गोनी को नताशा स्टेनकोविक डेट कर रही थी। दोनों नच बलिए में एक साथ पार्टिसिपेट करने भी आए थे और यहां उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासे किए। इस दौरान अली ने बताया कि दोनों के अलग होने की मुख्य वजह उनकी अलग संस्कृति है हालांकि लोग यह भी कह रहे थे कि नताशा ने अली को चीट किया।

Elvish Yadav के साथ Natasa Stankovic का Video

Elvish Yadav के साथ नताशा स्टेनकोविक के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थ दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन यूजर्स का एक वर्ग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आया। लोगों का कहना है कि इनके बीच कुछ खिचड़ी पक रही है।

Natasa Stankovic का यह वीडियो हुआ था खूब वायरल

नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वह एक शख्स को किस करती हुई नजर आई थी। हालांकि शख्स कौन है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली लेकिन इस वीडियो में दोनों के बीच रोमांस खूब चर्चा में रहा।

Hardik Pandya के साथ रिलेशनशिप

Hardik Pandya संग रिश्ते को लेकर नताशा हमेशा सुर्खियों में रही। पहले चुपचाप सगाई और फिर शादी के बाद दोनों ने धूमधाम से हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज में शादी की थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। इसकी वजह से नताशा को लोग ट्रोल करने लगे थे और कहा जाने लगा था कि वह शादी को तोड़ना चाहती थी और वह गोल्डडिगर है।

नताशा के गले में है किसका लॉकेट

सोशल मीडिया पर नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लोगों की निगाहें उनके गले में पड़ी लॉकेट पर अटक गई। इस लॉकेट में A लेटर लिखा हुआ है जिसे लेकर लोग सवाल उठने लगे। जहां कुछ लोगों का कहना है कि यह उनके बेटे अगस्त्य के लिए है तो कुछ लोग कह रहे हैं कि यह उनके खास दोस्त अलक्जेंडर के लिए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026