---Advertisement---

नियम-कानून को ताक पर रख नवाज शरीफ ने देखी Dhurandhar 2! अपना किरदार देख गदगद हुए पूर्व PM, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से हलचल

पाकिस्तानी पत्रकार खालिद महमूद का दावा है कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ Dhurandhar 2 मूवी में अपना किरदार देख गदगद नजर आए। उन्होंने मशहूर अमरोही की सराहना भी की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 6, 2026 5:36 अपराह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2: भारत से तल्खियों के बीच पूर्व पाकिस्तानी पीएम ने अपने मुल्क में सभी नियम-कानून को ताक पर रखने का काम किया है। यहां बात एक ऐसे संदर्भ में हो रही है जिस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है। दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार खालिद महमूद का दावा है कि नवाज शरीफ ने सभी नियम-कानून को ताक पर रख कर धुरंधर 2 मूवी देखी है।

इतना ही नहीं, दावे के मुताबिक नवाज शरीफ धुरंधर 2 में अपने किरदार को देख गदगद भी नजर आए। मालूम हो कि रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे दिग्गज एक्टर्स वाली धुरंधर द रिवेंज में मशहूर अमरोही ने नवाज शरीफ का किरदार निभाया है। पाकिस्तानी पत्रकार के दावों की चर्चा दुनिया भर में हो रही है।

नवाज शरीफ ने क्या देखी Dhurandhar 2 मूवी?

पाकिस्तानी पत्रकार खालिद महमूद की मानें तो पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने धुरंधर 2 मूवी देखी है।

दरअसल, धुरंधर 2 मूवी पाकिस्तान में प्रतिबंधित है। बावजूद इसके नवाज शरीफ पर सभी नियम-कानून को ताक पर रखकर फिल्म देखने के आरोप लगे हैं। पाकिस्तानी पत्रकार के दावे के मुताबिक पूर्व पीएम ने निजी संबंधों के माध्यम से धुरंधर द रिवेंज मूवी देखा। हालांकि, इसको लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं सामने आई है।

खालिद महमूद की मानें तो नवाज शरीफ को धुरंधर मूवी के दूसरे पार्ट में अपना किरदार भी पसंद आया। उन्होंने मशहूर अमरोही की सराहना भी की। पाकिस्तानी पत्रकार के दावे ऐसे समय में सामने आए हैं जब मुल्क में धुरंधर 2 मूवी पर प्रतिबंध लगा है। ‘नवाब शफीक’ के नाम से पूर्व पीएम के किरदार की चर्चा भी दुनिया भर में है।

धुरंधर द रिवेंज मूवी को लेकर पाकिस्तान में बवाल

पड़ोसी मुल्क के साथ कुछ खाड़ी देशों में धुरंधर 2 मूवी पर प्रतिबंध है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के संबंधों को दर्शाया गया है। इसमें ल्यारी का भी जिक्र है जो पाकिस्तान का चर्चित शहर है। हालांकि, कई पाकिस्तानी निर्देशक और आवाम ने फिल्म में ISI और कराची के ल्यारी इलाके को गलत तरीके से दिखाने के आरोप लगाए हैं।

ल्यारी के लोगों ने तो धुरंधर 2 की कमाई में हिस्से की मांग तक रख डाली। पाकिस्तानी एक्टर और लोगों ने जमकर कमाई कर रही फिल्म की बौखलाहट में ही आलोचना की। सड़कों पर नई मूवी के प्रति गुस्सा देखने को मिला। ये दर्शाता है कि कैसे धुरंधर 2 पाकिस्तान में हलचल का कारण बन चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Kisan Samman Nidhi

अप्रैल 6, 2026

Rain Alert 7 April 2026

अप्रैल 6, 2026

Karishma Tanna

अप्रैल 6, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 6, 2026

कल का मौसम 7 April 2026

अप्रैल 6, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 6, 2026