---Advertisement---

सेक्शन 108 से लेकर तुम्बाड 2 तक Nawazuddin Siddiqui की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट है शानदार, इस अमेरिकी ड्रामे के भारतीय रीमेक में भी आएंगे नजर

Nawazuddin Siddiqui: 51 की उम्र में भी एक्टर अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलोजान पर कब्जा जमा लेते हैं और ऐसे में आपके लिए आने वाले समय में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन नाम है शामिल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Nawazuddin Siddiqui
Follow Us
---Advertisement---

Nawazuddin Siddiqui: 51 वर्षीय एक्टर जो अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों जान में बस जाते हैं और अक्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर मुखर होने में पीछे नहीं रहते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जो अपनी एक्टिंग और फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में होते हैं। किसी भी तरह के किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करने में वह पीछे नहीं होते हैं लेकिन इस सबके बीच 19 मई को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्यों आने वाला साल उनके फैंस के लिए स्पेशल होने वाला है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लोगों को किन फिल्मों से इंप्रेस करने के लिए तैयार है।

तुम्बाड 2 भी है Nawazuddin Siddiqui की लिस्ट में

हॉरर थ्रिलर फिल्म तुम्बाड 2 को लेकर लंबे समय से लोगों के बीच बज बरकरार है और कहा जा रहा है कि यह 2027 को सिनेमाघर में रिलीज हो सकती है। सोहम शाह पहला भाग में लीड रोल में नजर आए थे और अब कहा जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की धमाकेदार एंट्री हो सकती है।

मेडिकल ड्रामा हाउस को लेकर क्या है नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस के लिए सरप्राइज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि वह अमेरिका के मशहूर ड्रामा मेडिकल ड्रामा हाउस के भारतीय रीमेक में अपनी एक्टिंग से धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगे

आर्टिकल 108 भी है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की लिस्ट में

आर्टिकल 108 गंभीर और दिलचस्प कहानी है जो लोगों को निश्चित पसंद आने वाली है। क्लासिक विषय पर बनी हुई यह कहानी फैंस के लिए स्पेशल होने वाली है क्योंकि इस तरह की फिल्में अक्सर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब होती है। अब ऐसे में इस बार एक्टर इसे किस तरह से दिलचस्प बनाएंगे।

ब्लाइंड बाबू क्यों है फैंस के लिए खास

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी बॉलीवुड डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म की बात करें तो ब्लाइंड बाबू में वह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। एक बेबस अंधे व्यक्ति के किरदार में क्या धमाका करते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है तो वहीं रवि वर्मा इसके निर्देशक हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Advance Booking

अगस्त 24, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 10

अगस्त 24, 2026

Anushka Ranjan

अगस्त 24, 2026

Aasha Singh Jaiswal

अगस्त 24, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026