---Advertisement---

क्या बॉलीवुड में चेहरे की रंगत देखकर दी जाती है इज्जत और काम, Nawazuddin Siddiqui ने सालों बाद किया शॉकिंग पर्दाफाश

Nawazuddin Siddiqui: रंगभेद को लेकर कई दफा एक्टर मुखर हो चुके हैं और इस सबके बीच एक बार फिर उन्होंने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर ऐसा क्या कहा जो निश्चित तौर पर आपको भी हैरान कर सकता है। क्या गोरे रंग के लोगों को ज्यादा तवज्जो दी जाती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 27, 2026 4:17 अपराह्न

Nawazuddin Siddiqui
Follow Us
---Advertisement---

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर नेपोटिज्म और धार्मिक विवाद जैसे मुद्दों पर बहस देखा जाता है इंडस्ट्री के कई दिग्गज इस पर अपनी बेबाक राय रखने में पीछे नहीं रख रहते हैं। क्या आपको पता है कि एक और भेदभाव है जिसे लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बेबाकी जाहिर की है। दरअसल हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में रंगभेद भी है और अक्सर गोरे रंग को देखकर ही कहानी लिखी जाती है। खासकर मुख्य किरदार के लिए इसका ध्यान रखा जाता है। आइए जानते हैं आंखें रंगभेद को लेकर एक्टर ने क्या कहा जो विवादों में है।

गोरे रंग को इस हद तक दिया जाता है तवज्जो

पिछले लंबे दशक से नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी खूबसूरत एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है लेकिन वह कई मौके पर इस बात को लेकर मुखर हुए हैं कि इंडस्ट्री में रंग भेद है। उन्होंने इस बात को माना कि गोरे रंग को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। उन्होंने मेहनत के बल पर यहां अपनी एक पहचान बनाई है। एक्टर ने कहा कि इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद से भी ज्यादा बड़ी समस्या नस्लवाद है। आजकल गोरे स्टार्स के लिए ही कहानी लिखी जाती है और सांवले लोगों को सिर्फ ऑप्शन में रखा जाता है।

 

इस एक्ट्रेस को Nawazuddin Siddiqui ने बताया सबसे खूबसूरत

इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सुंदरता के अपने-अपने मायने होते हैं और इसे मापने का सबका अपना नजरिया होता है। इस दौरान एक्टर ने स्मिता पाटिल को सबसे ज्यादा खूबसूरत एक्ट्रेस बताया और कहा कि उनसे ज्यादा खूबसूरत कोई नहीं था। उन्होंने कहा कैमरा और फैंस सिर्फ अदाकारी देखते हैं ना कि रंग रूप। इस दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने माना कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में रंग को लेकर एक अपनी अलग अवधारणा है लेकिन मेहनत के बल पर वह यहां तक पहुंचे हैं।

निश्चित तौर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा रंगभेद को लेकर हुआ खुलासा सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है तो वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार थामा में देखा गया था। उनकी पाइपलाइन में नूरानी चेहरा भी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026