---Advertisement---

प्रॉपर्टी विवाद में घिरा Nawazuddin Siddiqui का परिवार, मां ने बहु के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ऐसे अभिनेता हैं जो फिल्मों में दमदार किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हर किरदार को बखूबी निभाया है और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक्टर प्रोफेशनल लाइफ में हिट रहे हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 23, 2023 3:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ऐसे अभिनेता हैं जो फिल्मों में दमदार किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हर किरदार को बखूबी निभाया है और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक्टर प्रोफेशनल लाइफ में हिट रहे हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में है। अब हाल ही में यह खबर आई है कि नवाजुद्दीन की मां ने उनकी पत्नी जैनब यानी आलिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने जैनब को पूछताछ के लिए बुलाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

आलिया ने बताई क्या है सच्चाई

आलिया ने इस बात की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है और कैप्शन में एक खास बात कही है। उन्होंने लिखा, “चौंकाने वाला.. मेरे पति के खिलाफ मेरी वास्तविक आपराधिक शिकायतें पुलिस द्वारा अनसुनी कर दी जाती हैं। हालांकि, मैं अपने पति के घर में प्रवेश करती हूं और कुछ ही घंटों में मेरे खिलाफ तुरंत एक आपराधिक शिकायत/एफआईआर दर्ज कर दी जाती है। क्या मुझे कभी न्याय मिलेगा, इस तरह।”

Also Read- अरबाज खान के बाद दूसरी शादी पर MALAIKA ARORA ने कही ये बात, मां के डायमंड बैंगल पर जताया हक

आईपीसी की इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां ने उनकी पत्नी जैनब के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वर्सोवा पुलिस ने नवाजुद्दीन को पूछताछ के लिए बुलाया है। कहा जा रहा है कि जैनब का नवाजुद्दीन की मां से अनबन थी। नवाजुद्दीन की मां के साथ उनकी पत्नी का एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक आलिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लगातार चर्चा में है नवाजुद्दीन की निजी जिंदगी

बता दें कि नवाजुद्दीन की आलिया संग दूसरी शादी है। इससे पहले जो शादी हुई थी वह उनकी मां की मर्जी से हुई थी। दो साल पहले आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का केस किया था और तब से एक्टर की निजी जिंदगी काफी विवादों में है। वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म ‘हड्डी’ जल्द रिलीज होने वाली है जिसमें वह ट्रांसजेंडर भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Also Read- Chanakya Niti: ऐसी महिलाएं पति और परिवार के लिए होती हैं भाग्यशाली, क्या आप में हैं ये गुण?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026