Neha Kakkar: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह संग आए दिन स्पॉट होती हैं। हर बार यह कपल फैंस का दिल जीतने में कामयाब होते हैं और किसी ना किसी वजह से यह चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच एक बार फिर नेहा को रोहनप्रीत के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कपल गोल देते हुए नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेहा अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टॉप और ब्लैक लाइनेन प्लाजो से स्टाइलिश टच देती हुई नजर आई है। हालांकि इस दौरान फैंस का जिस चीज में ध्यान खींचा वह है उनका हेयर स्टाइल। अब इस स्टाइल को देख फैंस यह उम्मीद लगा रहे हैं कि नेहा कंगना रनौत को फॉलो कर रही हैं और उनके स्टाइल को कॉपी किया है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो नेहा ही जाने लेकिन यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
क्या कंगना के लुक को फॉलो कर रही हैं Neha Kakkar! पति रोहनप्रीत संग अलग अंदाज में आई नजर
Neha Kakkar: नेहा कक्कर अपने अंदाज से हर बार फैंस का दिल जीत लेती हैं।यह सच है कि उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है लेकिन वह अपनी आवाज से लोगों को इंप्रेस करती हैं। इस बार उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी वजह उनकी सिंगिंग नहीं बल्कि उनका लुक है। वीडियो में उनका लुक देख फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि वह कंगना रनौत को फॉलो कर रही हैं।
By: Anjali Wala
Published: अप्रैल 18, 2023 7:50 अपराह्न

---Advertisement---





