---Advertisement---

Netflix Releases This Week: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर Salman Khan की Sikandar से Suriya की Retro और Hit 3 की तकरार! AC ऑन कर लें इन शो के मजे

Netflix Releases This Week: नेटफ्लिक्स रिलीज थिस वीक की बात करें तो इस बार नानी की हिट 3 से लेकर सूर्या की रेट्रो तक दस्तक देने वाली है और इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है। आइए जानते हैं कौन-कौन है लिस्ट में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2025 4:01 अपराह्न

Netflix Releases This Week
Follow Us
---Advertisement---

Netflix Releases This Week: 25 मई को सलमान खान की सिकंदर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है लेकिन इस हफ्ते रेट्रो से लेकर हिट 3 तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तबाही मचाने के लिए तैयार है। ऐसे में आइए जानते हैं नेटफ्लिक्स रिलीज थिस वीक की लिस्ट में क्या है खास जो फैंस के लिए वाकई तोहफे से कम नहीं है। इस बार बॉक्स ऑफिस पर क्लेश के बाद Sikandar vs Retro vs Hit 3 से नेटफ्लिक्स पर भी जबरदस्त तकरार होने वाली है। आइए देखते हैं Netflix Releases This Week।

Cold Case: The Tylenol Murders को करें इंजॉय

यह डॉक्यूसीरीज एक बहुत ही दिलचस्प और खौफनाक अनसुलझे अपराध की कहानी बताती है, जिसमें टायलेनॉल कैप्सूल में साइनाइड मिलाकर कई लोगों की जान ले ली गई थी। नए दृष्टिकोण से इस अपराध की पड़ताल करती है। यह दिखाती है कि कैसे इस घटना ने उपभोक्ता सुरक्षा प्रोटोकॉल में बड़े बदलाव लाए और दवा उद्योग के दृष्टिकोण को नया रूप दिया। अगर आप क्राइम सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह परफेक्ट है। यह नेटफ्लिक्स रिलीज थिस वीक में 26 मई को दस्तक दे चुकी है।

F1: The Academy को करें Netflix Releases This Week में एंजॉय

F1 एकेडमी एक ऑल-फीमेल रेसिंग सीरीज़ है, जिसका उद्देश्य युवा महिला ड्राइवरों को विकसित करना और उन्हें फॉर्मूला 3, फॉर्मूला 2 और फॉर्मूला 1 तक के सभी सिंगल सीटर पिरामिड में आगे बढ़ने के लिए जरूरी अनुभव देना है। इस सीरीज़ में 15 महिला ड्राइवर हैं, जिन्हें 5 टीमों में विभाजित किया गया है, जिनमें से हर कोई तीन गाड़ी को चलाती है। यह 28 मई को दस्तक देने वाली है।

Lost in Starlight को करें एंजॉय

नेटफ्लिक्स रिलीज थिस वीक की बात कर तो लॉस्ट इन स्टारलाइट यह एनिमेटेड एडवेंचर फिल्म नान-यंग की कहानी है जो एक अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखती है। उसकी मां के गायब होने के बाद, वह पुराने रिकॉर्ड प्लेयर की मरम्मत करना चाहती है और जे से मिलती है, जो एक संगीतकार है। दोनों के बीच प्यार हो जाता है। नेटफ्लिक्स पर आप इसे 30 मई को देख सकते हैं।

Hit 3 को करें Netflix Releases This Week में एंजॉय

29 मई को साउथ सुपरस्टार नानी फैंस को दीवाना बनाने के लिए नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं और इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने दी है। उन्होंने लिखा, “वह प्रियजनों के लिए अर्जुन है और अपराधियों के लिए सरकार।” 29 मई को नेटफ्लिक्स पर तेलुगू, हिंदी, तमिल मलयालम और कन्नड़ में हिट द थर्ड केस देखें। सलमान खान की सिकंदर के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लेश करने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर भी सिकंदर को टक्कर देने आई है।

नेटफ्लिक्स रिलीज थिस वीक में सूर्या की Retro

सूर्या और पूजा हेगड़े की रेट्रो सिकंदर को टक्कर देने के लिए नेटफ्लिक्स पर भी दस्तक देने वाली है। 31 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स ने कहा एक पवित्र भाला एक गुप्त पहचान लोगों के लिए एक गाथा 31 मई को रेट्रो तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दस्तक देगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026