---Advertisement---

Madhuri Dixit के आइकॉनिक लुक में बलखाती दिखीं Nia Sharma, खूबसूरती देख तारीफें करते नहीं थक रहे फैंस

हाल में Nia Sharma को Madhuri Dixit के आइकॉनिक लुक में बलखाते स्पॉट किया गया है। जहां एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फैंस उनके दीवाने हो गए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 11, 2024 2:19 अपराह्न

Nia Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Nia Sharma: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) आए दिन अपनी एक्टिंग के बाद स्टाइलिंग को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है और एक्ट्रेस अपनी स्टाइलिंग को लेकर खबरों की दुनियां में छा गई हैं। दरअसल निया ने धक धक गर्ल उर्फ माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक लुक रीक्रिएट किया और सड़कों पर बलखाती दिखीं। चलिए इस खबर पर बात करते हैं।

माधुरी के आइकॉनिक लुक में बलखाती दिखीं Nia Sharma

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और उस वायरल होती वीडियो में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल हाल में निया को उनके सीरियल सुहागन चुड़ैल के सेट पर स्पॉट किया गया जहां वह माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक धक-धक लुक में नजर आ आईं। इसी के साथ बता दें अपने इस लुक में निया मस्टर्ड कलर के साटन की साड़ी और थ्रेड वर्क फुल स्लीव ब्लाउज पहने दिख रही हैं।

सीरियल का हिस्सा है ये लुक

अगर आप सोच रहे हैं कि निया शर्मा ने माधुरी दीक्षित का यह आइकॉनिक धक-धक लुक क्यों क्रिएट किया है तो आपको बताते चलें, कि एक्ट्रेस का यह लुक उनके रीसेंट टीवी सीरियल सुहागन चुड़ैल का हिस्सा है। एक्ट्रेस अपने इस सीरियल में बेहद हसीन और सुहागन चुड़ैल बनी हुई हैं जिसके लिए उन्होंने यह लुक क्रिएट किया।

निया की खूबसूरती देख तारीफें करते नहीं थक रहे फैंस

यहीं आपको बता दें, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक्टर्स के दीवाने खुश हो गए और उनकी जमकर तारीफें करने लगे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “दिन ब दिन और भी खूबसूरत होती जा रही है निया” वहीं दूसरे ने कमेंट किया “ओ एम जी ये तो बिलकुल माधुरी दीक्षित की तरह दिख रही हैं, सो प्रीटी।”

निया शर्मा का वर्क फ्रंट

बात की जाए एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो आपको बता दें, इन दिनों निया शर्मा कलर्स के लेटेस्ट शो सुहागन चुड़ैल में नजर आ रही हैं। अपने इस सीरियल में एक्ट्रेस एक हसीन चुड़ैल बनी दिख रही हैं और उनका यह कैरेक्टर भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026