---Advertisement---

अरबाज संग एक बार फिर पोज देती नजर आई Nikki Tamboli, देख फैंस हुए क्रेजी लेकिन ट्रोलर्स ने कहा- ‘राखी 2’

Nikki Tamboli: निक्की तंबोली को किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल जिसमें वह अरबाज पटेल के साथ आई नजर, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 19, 2024 8:25 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 19, 2024 11:56 अपराह्न

Nikki Tamboli
Follow Us
---Advertisement---

Nikki Tamboli: बिग बॉस मराठी सीजन 5 (Bigg Boss Marathi Season 5) जब से खत्म हुआ है और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) सेकंड रनर अप बनकर बाहर आई है अरबाज पटेल के साथ उनकी इश्क की खबरें लगातार सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर उन्हें एक साथ कई दफा देखा जा रहा है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में हर दिन दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है और वह पूरी की पूरी लाइनलाइट बटोरने में कामयाब हो रहे हैं। लेकिन इस सबके बीच कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर ऐसे भी है जो उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए देखते हैं।

Nikki Tamboli और अरबाज की क्लोज बॉन्डिंग

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि निक्की प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। हाई हील से उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है। वहीं अरबाज उन्हें कैमरे पर प्यार से देखते हुए नजर आते हैं और दोनों की बॉन्डिंग देखने के बाद इतना तय है कि वह साथ में काफी क्लोज हैं। शो से निकलने के बाद भी साथ है। दोनों कैमरे पर एक दूसरे से क्लोज होकर पोज देते हुए नजर आए। इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

Nikki Tamboli को देख यूजर्स के रिएक्शन

इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा सेक्सी तो दूसरे ने कहा रब ने बना दी जोड़ी। एक ने कहा आप दोनों को एक साथ देखना वाकई दिलचस्प है। तो एक यूजर ने लिखा आप एक दूसरे के लिए बने हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा कि राखी 2.0 तो दूसरे ने कहा संभल कर इसे धोखा मिलेगा। तो एक यूजर ने कहा यह सिर्फ लाइमलाइट के लिए साथ है। एक ने कहा कितने दिन तक साथ रहोगे तो दूसरे ने कहा कब तक यह प्यार अमर रहेगा। यूजर्स इस पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं तो फैंस इन्हें एक साथ देखने के बाद तारीफ भी कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026