---Advertisement---

खुद को शहनाज-सिद्धार्थ से तुलना करने वाले अरबाज को Nikki Tamboli करने लगी डेट! फोटो देख लोग बोले- ‘बिग बॉस ने बनाई जोड़ी’

Nikki Tamboli: निक्की तंबोली अरबाज पटेल के साथ पोज देती हुई नजर आई तो सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 8, 2024 4:55 अपराह्न

Nikki Tamboli
Follow Us
---Advertisement---

Nikki Tamboli: निक्की तंबोली बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में नजर आने के बाद खूब सुर्खियों में रही। वहीं हाल ही में उन्हें बिग बॉस मराठी सीजन 5 (Bigg Boss Marathi Season 5) में देखा गया। इस शो में अरबाज पटेल (Arbaz Patel) के साथ उनकी दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया। यहां तक कि अपनी और निक्की की जोड़ी को अरबाज ने शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी भी बोल चुके हैं। शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया लेकिन इस सब के बीच शो खत्म होने के बाद निक्की ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। आइए देखते हैं।

Nikki Tamboli की अरबाज संग क्यूट फोटो

जहां इस फोटो की बात करें तो इसमें निक्की अरबाज पटेल के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस हूडि में दिखाई दे रही है और अरबाज ग्रीन टी शर्ट में निक्की सेल्फी ले रही है और अरबाज पोज देते हुए दिखे। कुछ देर में इन तस्वीरों को 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और निश्चित तौर पर उन फैंस को तोहफा मिला है जो इस फोटो के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Nikki Tamboli अरबाज पटेल की दोस्ती को लोगों ने किया खूब पसंद

जहां बिग बॉस मराठी सीजन 5 की बात करें तो अरबाज पटेल और निक्की तंबोली की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया था। अरबाज ने निक्की से अपनी स्पेशल फीलिंग को लेकर बात भी की थी। वहीं फैंस की बात करें तो कुछ लोगों को यह सिर्फ शो में टिकने के लिए हथकंडा लगा तो कुछ का कहना था कि अरबाज निक्की का इस्तेमाल सिर्फ शो के लिए कर रही थी। वही फैंस इस तस्वीर को देखने के बाद जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बिग बॉस ने बनाई जोड़ी तो दूसरे ने कहा आप दोनों को एक साथ देखने के लिए इंतजार कर रहा था।

अरबाज ने की थी Nikki Tamboli संग रिश्ते की शहनाज-सिद्धार्थ से तुलना

बिग बॉस 13 में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। उन्हें Sidnaaz कहा था जब इस जोड़ी से अरबाज ने खुद की तुलना की तो वह सुर्खियों में रहे। जहां फैंस ने इस बात का समर्थन किया तो कुछ लोग उनका मजाक उड़ाते हुए भी नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026