---Advertisement---

Nirahua को Amrapali Dubey, Akshara Singh या Monalisa किसके साथ लोगों ने किया ज्यादा पसंद, Bhojpuri Song पर व्यूज देख ठनक जाएगा माथा

Nirahua: आखिर किसके साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है निरहुआ की जोड़ी, सोशल मीडिया पर इन गानों पर मिले व्यूज को देखने के बाद आप समझ जाएंगे। आइए देखते हैं आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और मोनालिसा के साथ यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 10, 2024 3:42 अपराह्न

Nirahua
Follow Us
---Advertisement---

Nirahua: दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) जब बात इस भोजपुरी एक्टर की होती है तो साथ में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ उनकी केमिस्ट्री आती है। दोनों की स्क्रीन बॉन्डिंग को फैंस किस कलर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर निरहुआ की जोड़ी मोनालिसा, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे में से किसके साथ फैंस ज्यादा पसंद करते हैं। आखिर किस एक्ट्रेस के साथ उनके गाने को सबसे ज्यादा प्यार मिला है। ऐसे में निरहुआ का आम्रपाली दुबे अक्षरा सिंह और मोनालिसा के साथ इन बेस्ट भोजपुरी गानों पर मिले व्यूज को देख सब कुछ साफ हो जाएगा।

Nirahua Amrapali Dubey Maroon Color Sadiya गाने को मिले इतने व्यूज

Credit- Worldwide Records Bhojpuri

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की बात करें तो उनके गाने ‘मैरून कलर सड़ियां’ को लोगों ने सबसे ज्यादा प्यार दिया। यही वजह है कि रील के मामले में यह अभी भी नंबर वन पर ट्रेंड में है। worldwidebhojpuri यूट्यूब चैनल से जारी वीडियो को 212 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 12 मार्च 2024 को इसे शेयर किया गया और निश्चित तौर पर यह व्यूज इस बात को जाहिर करने के लिए काफी है कि निरहुआ और आम्रपाली का खुमार लोगों पर किस कदर है।

Akshara Singh Nirahua का गाना Ho Jaai Pyar Balamji को मिले इतने व्यूज

Credit- SRKmusic

इससे पहले जब निरहुआ की बात अक्षरा सिंह के साथ आती है तो उनके गाने ‘तनी देखल करी हो जाई प्यार बलम जी’ को लोगों से खूब प्यार मिला है। इस गाने को 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 17 दिसंबर 2022 को SRKmusic यूट्यूब चैनल से इसे जारी किया गया जिसके सिंगर ओम झा और प्रियंका झा है। इस गाने में दोनों की जोड़ी देखने के बाद निश्चित तौर पर आप एक्साइटेड हो जाएंगे।

Nirahua और Monalisa का गाना Lahariya Luta A Raja

Credit- IshtarBhojpuri

निरहुआ और मोनालिसा की जोड़ी को भी लोगों ने खूब प्यार दिया है। ‘लहरिया लूटा ए राजा’ गाने को अगर आपने नहीं देखा है तो आप इस गाने को जरूर इंजॉय करें। इंदू सोनाली की आवाज में इस गाने को 124 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 24 अप्रैल 2019 को IshtarBhojpuri यूट्यूब चैनल से इसे शेयर किया गया जिस पर मिले व्यूज इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि निरहुआ और मोनालिसा को देख फैंस किस कदर होश गंवा जाते हैं।

टॉप एक्ट्रेस के साथ Nirahua की जोड़ी

यह सच है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक से बढ़कर एक गाना आपको मिल जाएंगे। हालांकि उनके टॉप एक्ट्रेस के साथ इन गानों को देखने के बाद फैंस की बेताबी बढ़ जाती है। ऐसे में यह उन्हें एक सुपरस्टार साबित करने के लिए काफी है। उनके गाने को मिलियंस में व्यूज मिले हैं। आपको कौन सा गाना ज्यादा पसंद है यह तो आप ही जानेंगे लेकिन तीनों ही गाने को लोगों से खूब प्यार मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026