---Advertisement---

Amrapali Dubey नहीं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पीछे दीवाने हैं Dinesh Lal Yadav Nirahua, कहा- ‘मुझे लगता है वो जवानी जवानी नहीं…’

Nirahua: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को छोड़ बॉलीवुड के इस एक्ट्रेस को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए नजर आए। ऐसे में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 10, 2024 2:43 अपराह्न

Nirahua
Follow Us
---Advertisement---

Nirahua: जब भी बात भोजपुरी इंडस्ट्री की आती है तो निश्चित तौर पर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) का नाम टॉप पर होता है। इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले निरहुआ की जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ काफी पसंद की जाती है। दोनों के नाम को साथ में जोड़ा जाता है हालांकि वे दोनों एक दूसरे को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं। हालांकि इस सब के बीच निरहुआ पहुंचे आपकी अदालत में और इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के बारे में अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्यों कहा, “मुझे लगता है वह जवानी जवानी नहीं जिसकी कोई कहानी ना हो।”

Nirahua ने जवानी के दिनों पर कहीं ये बात

रजत शर्मा (Rajat Sharma) के साथ बातचीत के दौरान भोजपुरी के इस स्टार ने कहा कि जब वह यंग थे तो उन्हें करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) काफी पसंद थी। वह उन्हें अपना क्रश मानते थे और वह उनकी पोस्टर को घर के दीवारों पर लगाते थे जिसकी वजह से उनके पिता उन्हें काफी फटकार लगाते थे। जब रजत शर्मा ने उनसे इसकी वजह पूछते हैं तब वह जवाब देते हैं कि “मुझे लगता है कि वह जवानी जवानी नहीं जिसकी कोई कहानी ना हो। अगर इस तरह की चीजें किशोरावस्था में ना हो तो यह बेकार है।” उन्होंने कहा कि हम सभी को एक ही जीवन मिला है दूसरे जीवन के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं है ऐसे में मैं कोई भी मौका छोड़ता नहीं चाहता हूं।

Karishma Kapoor के सबसे बड़े फैन हैं Nirahua

इतना ही नहीं करिश्मा कपूर को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए निरहुआ ने बताया कि वह करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं। वह उनकी फिल्मों को फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए जाते थे और ऐसे में वह कई दफा क्लास भी छोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि करिश्मा कपूर की फिल्म देखने के लिए वह आर्मी एनसीसी कैंप से भी निकल गए थे क्योंकि वह अपने रिकार्ड को तोड़ना नहीं चाहते थे। उनकी हर एक फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने का उनका रिकॉर्ड रहा है।

Bhojpuri इंडस्ट्री में Nirahua को दीवानों की तरह चाहते हैं फैंस

करिश्मा को लेकर निरहुआ की यह दीवानगी इस बात को जाहिर करने के लिए काफी है कि एक्टर और भाजपा नेता निरहुआ करिश्मा कपूर के कितने बड़े फैन हैं। जब बात निरहुआ की होती है तो अक्सर लोग आम्रपाली दुबे को उनके साथ जोड़ते हैं लेकिन निरहुआ ने बॉलीवुड एक्ट्रेस का सबसे बड़ा फैन खुद को बताया है। हालांकि यह सच है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी जबरदस्त पहचान है और एक चौंकाने वाली फैन फॉलोइंग जो उन्हें खूब पसंद करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026