---Advertisement---

Samay Raina की विवादित हरकतों पर नहीं लग रही लगाम! जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्यों ठोका लाखों का जुर्माना?

Samay Raina : समय रैना फिर से विवादों में आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में दिव्यांगों का मजाक उड़ाने और कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करने पर एक्शन लेते हुए 3 लाख का जुर्माना लगाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 15, 2026 11:24 पूर्वाह्न

Samay Rain
Follow Us
---Advertisement---

Samay Raina : समय रैना का कॉमेडी शो ‘इंजियाज गॉट लेटेंट 2’ इस समय नेटफ्लिक्स और उनके यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है।इसका पहला सीजन आपत्तिजनक अश्लील कंटेंट की वजह से विवादों में रह चुका है। समय रैना के डार्क ह्यूमर को लोगों ने पसंद तो किया लेकिन उन पर केस भी दर्ज हुए। दूसरी बार समय रैना साफ सुथरी कॉमेडी के साथ लौटे हैं। लेकिन फिर से वो विवादों में घिर गए हैं। दरअसल कॉमेडियन पर देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने 3 लाक का जुर्माना लगया है।

Samay Raina पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 3 लाख का जुर्माना

समय रैना पर 3 लाख का जुर्माना मुख्य जज न्यायाधीश सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस जे.वी. मोहना की बेंच ने लगाया है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि, ‘हमें इसमें कोई शक नहीं है कि समय रैना ने कोर्ट को गुमराह किया है। उन्होंने इस कोर्ट के सामने दिए गए बयानों का खुलेआम उल्लंघन किया है। यह गलत व्यवहार और बढ़ गया क्योंकि यह कहा गया कि कल अनुपालन हलफनामा दाखिल किया गया था, जबकि असल में कोई हलफनामा दाखिल नहीं किया गया।’ कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को अदालत के निर्देशों  को ना मानने पर जुर्माना लगाया है। अगर समय रैना इसे भी नहीं मानते है तो रकम को बढ़ाकर 30 लाख तक किया जा सकता है।

समय रैना अब क्यों विवादों में आए?

ये पूरा मामला  साल 2025 से जुड़ा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना सहित कई कॉमेडियन्स को निर्देश दिया था कि वे दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और ‘स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी’ बीमारी से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए फंड जुटाने हेतु हर महीने कम से कम 2 स्पेशल शो आयोजित करें। साथ ही, उन्हें अपने शोज में सफल दिव्यांग लोगों को आमंत्रित करने के लिए कहा गया था। लेकिन कॉमेडियन ने इन आदेशों को पालन नहीं किया है। जिसके कारण उन पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है।इस मामले पर समय रैना के वकील की  तरफ से भी सफउआई दी गई है। उनका कहना है कि, ‘शो के जरिए हमने 9 लाख रुपए का फंड जुटाया है। दिव्यांगों को बुलाया गया था। शो पर उनकी फोटो भी थी। अगर दिव्यांग संस्था की वकील अपराजिता के क्लाइंट तक हम नहीं पहुंच पाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026