---Advertisement---

मडगांव एक्सप्रेस सॉन्ग ‘रातों के नजारे’ में शॉर्ट शिमरी ड्रेस में Nora Fatehi ने लगाया ग्लैमर का तड़का, देख फैंस हुए क्रेजी

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही बहुत जल्द ‘मडगांव एक्सप्रेस’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म गोवा जर्नी पर आधारित तीन दोस्तों की कहानी है। फिल्म का एक और गाना ‘रातों के नजारे’ रिलीज किया गया है जिसमें उनका अंदाज दिलकश है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नोरा फतेही की जो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2024 2:13 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही बहुत जल्द ‘मडगांव एक्सप्रेस’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म गोवा जर्नी पर आधारित तीन दोस्तों की कहानी है। फिल्म का एक और गाना ‘रातों के नजारे’ रिलीज किया गया है जिसमें उनका अंदाज दिलकश है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नोरा फतेही की जो गाने के आधे में तो नजर आती हैं लेकिन कुछ ही मिनट के झलक से लोगों को दीवाना बना रही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर नोरा का यह गाना काफी ट्रेंड में है और उनके दिलकश लुक को देखने के बाद फैंस मदहोश हो रहे हैं।

Nora Fatehi का दिलकश अंदाज देख लोग हो रहे फिदा

‘रातों के नजारे’ गाने की बात करें तो यह 2 मिनट 53 सेकंड का है जिसे शारीब और तोशी ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स कलीम शेख ने लिखे हैं। वहीं नोरा फतेही ब्राउन शिमरी शॉर्ट ड्रेस में नजर आती है। उनका यह रॉकिंग लुक देखने लायक है और फैंस इसे देख इंप्रेस हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। कहने में दोराय नहीं है कि इस गाने में नोरा फतेही का दिलकश अंदाज देख लोग फिदा हो रहे हैं।

Nora Fatehi की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

‘मडगांव एक्सप्रेस’ फिल्म की बात करें तो यह 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस गाने की झलक शेयर करते हुए नोरा फतेही ने इस बात की जानकारी दी कि फिल्म का गाना रिलीज कर दिया गया है। वहीं इस पोस्ट को 21000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। ‘रातों के नजारे’ गाने में नोरा फतेही का दिलकश नजारा देख लोग क्लीन बोल्ड हो गए हैं। फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026